Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Genelia Deshmukh appreciated Srikanth movie starring Rajkummar Rao Alaya F and Shaitan actress Jyothika
{"_id":"663ef8f90532cd99c10507ff","slug":"genelia-deshmukh-appreciated-srikanth-movie-starring-rajkummar-rao-alaya-f-and-shaitan-actress-jyothika-2024-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Genelia Reviews Srikanth: 'श्रीकांत' पर आया जेनेलिया का दिल, लगाई तारीफों की झड़ी, फिल्म की टीम को दी बधाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Genelia Reviews Srikanth: 'श्रीकांत' पर आया जेनेलिया का दिल, लगाई तारीफों की झड़ी, फिल्म की टीम को दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 11 May 2024 10:28 AM IST
सार
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज हो चुकी है। फिल्म उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
1 of 4
जेनेलिया देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' थियेटर में रिलीज हो चुकी है। बीते दिन 10 मई को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म को अब तक मिली-जुली प्रतिक्रिया दी जा रही है। फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। अब फिल्म देखने के बाद अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने इसकी समीक्षा की है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की समीक्षा
जेनेलिया ने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए फिल्म के बारे में अपनी राय जाहिर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की कुछ झलकियां साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की समीक्षा भी की। उन्होंने लिखा, ''श्रीकांत एक दिल को छू लेने वाली फिल्म है। मुझे यह फिल्म काफी पसंद आई। यह आपको हंसाती है, रुलाती है और सबसे अच्छी बात आखिर में आपको अच्छा महसूस कराती है''।
पूजा बेदी ने अभिनय के साथ विवादों से बटोरीं सुर्खियां
3 of 4
जेनेलिया देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरी टीम को दी बधाई
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "शाबाश तुषार हीरानंदानी और निधि परमार हीरानंदानी। राजकुमार राव, आपने बेहद कमाल का काम किया है। आपको पर्दे पर किसी भी किरदार में देखना काफी मजेदार होता है। अलाया आप काफी ईमानदार नजर आई, आपको पर्दे पर देखना काफी ताजगी भरा अनुभव रहा और शरद केलकर, आप काफी ज्यादा अलग नजर आए, फिल्म में आपका होना मुझे काफी पसंद आया।"
Venkatesh: वेंकटेश दग्गुबाती की अगली फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी, कहानी और शीर्षक से भी उठा पर्दा!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेनेलिया देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
'कृपया और फिल्में कीजिए'
इसके अलावा जेनिलिया ने हाल में ही फिल्म 'शैतान' में नजर आई अभिनेत्री ज्योतिका की भी काफी तारीफ की। उन्होंने लिखा,"आप कैसे यह कर लेती हैं, आप एक अभिनेत्री के रूप में काफी खास हैं और निजी तौर पर तो और भी ज्यादा। कृपया और फिल्में कीजिए, हम आपको बार-बार देखना चाहते हैं।" बताते चलें कि यह फिल्म श्रीकांत बोला नाम के एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति की बायोपिक है। श्रीकांत एक भारतीय व्यवसायी है और वह बोलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। इस संस्था के जरिए वह अकुशल और दृष्टिहीन लोगों को पर्यावरण हितैषी उत्पाद बनाने के लिए रोजगार देते हैं। उनकी प्रेरक जीवनी पर यह फिल्म बनाई गई है।
कृष्ण बनकर मशहूर हुआ था यह एक्टर, कनाडा में बना था पिता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।