फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda wife Sunita Ahuja assured fans that actor has been recuperating well also discharged in a day or two

Govinda: आज नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट हो जाएंगे गोविंदा, एक-दो दिन में मिल सकती है छुट्टी, पत्नी सुनीता का खुलासा

Wed, 02 Oct 2024 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं।

विज्ञापन
Govinda wife Sunita Ahuja assured fans that actor has been recuperating well also discharged in a day or two
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को अपने पति से मिलने के बाद मीडिया को जानकारी दी है कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी भी मिल सकती है। गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे।  गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। इस बीच अस्पताल में उनसे मिलने वालों का तांता बुधवार को भी लगा रहा।

विज्ञापन


नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट होंगे गोविंदा
हाल ही में एएनआई के साथ बात करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया कि अभिनेता कल से बेहतर हैं। उन्हें आज नॉर्मल वॉर्ड में भर्ती कराया जाएगा और एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभार भी व्यक्त किया। सुनीता के साथ गोविंदा के डॉक्टर ने भी मीडिया को उनकी सेहत की जानकारी दी। वही,  आज गोविंदा की खैर खबर जानने के लिए रवीना टंडन भी अस्पताल पहुंचीं। 

विज्ञापन


गोविंदा ने मिलने अस्पताल पहुंची थीं ये बॉलीवुड हस्तियां
बता दें कि, कल इस दुर्घटना के बाद गोविंदा से मिलने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, जैकी भगनानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां अस्पताल पहुंचीं। गोविंदा ने मिलने के बाद अभिनेता शत्रुघ्न ने उनका हाल बताते हुए कहा था, 'वो अब ठीक हैं, उनकी हालत अब स्थिर है..ये एक दुर्घटना थी। उनके इलाज में कोई परेशानी नहीं है, उनका इलाज सही तरीके से हुआ है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम एकनाथ शिंदे ने भी की थी बात
दुर्घटना के बाद अभिनेता गोविंदा से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर बात की। सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में गोविंदा की सही देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कश्मीरा शाह, विनय आनंद और दीपक सावंत भी गोविंदा से मिलने पहुंचे थे।

Rajinikanth: पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना, सुपरस्टार की पत्नी से फोन पर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed