सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammy winner Ricky Kejs music video Be The Change pays tribute to Mahatma Gandhi on Gandhi Jayant

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर रिकी केज ने जारी किया म्यूजिक वीडियो, 200 कलाकारों ने बापू को दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 02 Oct 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Music Video To Tribute Mahatma Gandhi: गांधी जयंती के मौके पर ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज ने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। आइए देखते हैं इसमें क्या है?

Grammy winner Ricky Kejs music video Be The Change pays tribute to Mahatma Gandhi on Gandhi Jayant
म्यूजिक वीडियो का दृश्य - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

आज दो अक्तूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज ने एक गाने के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक एल्बम रिलीज किया है, जिसका नाम है 'गांधी- मंत्राज ऑफ कम्पैशन'। इसके एक गाने 'बी द चेंज' के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी है।
Trending Videos

म्यूजिक वीडियो में क्या है?
म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि कई कलाकार एक साथ बैठ कर म्यूजिक बजाते हैं। इस दौरान पेंटर विलास नायक पूरी तन्मयता से पेंटिंग बनाते हैं। पहले लोगों को पता नहीं होता है कि कैनवास पर क्या बन रहा है। बाद में जब यह पेंटिंग बन कर तैयार होती है तो इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर होती है। इस बेहतरीन पेंटिंग को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ricky Kej (@rickykej)


विज्ञापन
विज्ञापन

Grammy winner Ricky Kejs music video Be The Change pays tribute to Mahatma Gandhi on Gandhi Jayant
रिकी केज - फोटो : यूट्यूब
कैनवास पर गांधी जी के आदर्श जीवंत हुए
इस एल्बम और इसके संगीत वीडियो का उद्देश्य महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं का उत्सव मनाना है। विलास नायक ने वीडियो में गांधी के आदर्शों को कैनवास पर जीवंत कर दिया। 75-पीस ऑर्केस्ट्रा ने प्रस्तुति में गहराई और भावुकता का संचार किया।

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शाहरुख खान, टॉम क्रूज को पछाड़ बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

केज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
केज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'गांधी जी के जन्मदिन पर, हमारे एल्बम 'गांधी- मंत्राज ऑफ कम्पैशन' का एक बिल्कुल नया म्यूजिक वीडियो। इसमें पेंटर विलास नायक और 75 पीस ऑर्केस्ट्रा शामिल हैं। पेश है 'बी द चेंज'।

200 से अधिक कलाकारों ने किया काम
एल्बम 'गांधी-मंत्राज ऑफ कम्पैशन' को रिलीज करने के लिए रिकी केज और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के अलावा कई दूसरे लोगों ने सहयोग किया है। इस संगीत एल्बम में दुनिया भर के 200 से अधिक कलाकारों की आवाजों और प्रतिभाओं को एक साथ लाया गया है। यह लोग संगीत के माध्यम से गांधी के दर्शन को उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed