'तुम जादू की हकदार हो'; क्रूज पर सवार होकर सपना चौधरी ने दिए स्टाइलिश पोज; महिलाओं से कही ये बात
Sapna Choudhary Photos: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे समुद्र की लहरों के बीच क्रूज पर सवार होकर पोज देती दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपना चौधरी हरियाणवी डांस और म्यूजिक इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। सपना ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस बीच सपना अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं। इनमें वे क्रूज पर सवार होकर बिंदास अंदाज में तस्वीरें क्लिक करा रही हैं। इससे भी दिलचस्प उनका कैप्शन है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।
सपना चौधरी ने तस्वीरों के साथ लिखा है, 'एक महिला दूसरी महिला से: सिर्फ काम-चलाऊ चीजों से समझौता मत करो। तुम तो जादू की हकदार हो'।
हरियाणवी देसी क्वीन ब्लैक कार्गो जींस और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। काले चश्मे ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया है।
सपना चौधरी के इस अंदाज और लुक की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बना रहे हैं।