सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Movie teaser arriving tomorrow unveils new poster

Mirzapur- The Movie: कब आएगा 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर? नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 24 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur The Movie Teaser: 'मिर्जापुर- द मूवी' के मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म का टीजर कल जारी किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है।

Mirzapur The Movie teaser arriving tomorrow unveils new poster
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम@shriya.pilgaonkar
विज्ञापन

विस्तार

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब मेकर्स 'मिर्जापुर द मूवी' के नाम से एक फिल्म बना रहे हैं। अभी इस पर काम जारी है। इससे पहले मेकर्स ने एलान किया है कि कल इसका टीजर आएगा। टीजर लॉन्च होने से पहले, मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है। इससे फैंस को एक बार फिर 'मिर्जापुर' की दुनिया की झलक मिली है। 


पोस्टर में क्या है?
इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर कल यानी 25 जून को आएगा। पोस्टर में नजर आ रहा है कि एक 'गद्दी' है। उसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हैं। इसे देखते ही सत्ता के लिए संघर्ष, दुश्मनी और उस ड्रामे की यादें ताजा हो जाती हैं, जिसने 'मिर्जापुर' को इतना मशहूर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur The Movie teaser arriving tomorrow unveils new poster
मिर्जापुर: द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@excelmovies
फैंस के बीच बढ़ा उत्साह
'मिर्जापुर द मूवी' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसलिए इसे लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है और टीजर की घोषणा ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

Mirzapur The Movie teaser arriving tomorrow unveils new poster
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी फिल्म की कहानी?
पोस्टर में फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह याद दिलाता है कि मिर्जापुर में एक्शन और हिंसा हो सकती है। कल टीजर आने वाला है, जिससे फैंस को फिल्म की पहली झलक देखने का खास मौका मिलेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed