सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Arjun Rampal daughter Myra turned 21 actor extend wishes and pens heartwarming note on social Media

21 की हुईं अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी मायरा; एक्टर ने बधाई देकर लिखा- 'तुम हमेशा मेरी नन्ही सी गुड़िया रहोगी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Myra Rampal Birthday: अभिनेता अर्जुन रामपाल की छोटी बिटिया मायरा रामपाल 21 साल की हो गई हैं। अभिनेता ने बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला नोट लिखा है।

Actor Arjun Rampal daughter Myra turned 21 actor extend wishes and pens heartwarming note on social Media
अर्जुन रामपाल बेटी मायरा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा रामपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। मायरा आज 24 जून को अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बिटिया की खूबसूरत तस्वीरें और कुछ परिवार के साथ के अनदेखे पलों की झलकियां साझा की हैं। साथ ही खूबसूरत कैप्शन लिखा है।  

Actor Arjun Rampal daughter Myra turned 21 actor extend wishes and pens heartwarming note on social Media
अर्जुन रामपाल बेटियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटी के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अर्जुन रामपाल
मायरा, अर्जुन रामपाल और मॉडल मेहर जेसिया की छोटी बेटी हैं। मायरा की बड़ी बहन का नाम माहिका रामपाल है। मायरा के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जो नोट लिखा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितने इमोशनल और खुश हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि बेटी ने 21वें साल में कदम रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Arjun Rampal daughter Myra turned 21 actor extend wishes and pens heartwarming note on social Media
अर्जुन रामपाल बेटियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'तुम पर गर्व है'
अर्जुन रामपाल ने बेटी के लिए लिखा है, 'आज तुम 21 साल की हो गई हो और मुझे पता भी नहीं चला कि यह सब कितनी जल्दी हो गया। मेरी नन्ही सी गुड़िया अब बड़ी हो गई है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी करने और खूबसूरत यादें बनाने के लिए। मेरी प्यारी सी बच्ची। तुम हमेशा मेरी छोटी सी गुड़िया ही रहोगी। जन्मदिन मुबारक हो माय लव। दुनिया हमेशा तुम्हारे लिए नए मौकों से भरी रहे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)


विज्ञापन

अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी
बता दें कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों के दो बेटियां- माहिका और मायरा हैं। अभिनेता मेहर से अलग हो चुके हैं। इसके बाद वे पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ रह रहे हैं। ग्रैबिएला और अर्जुन रामपाल के दो बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed