सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff On screeen bhabhi Ankita Lokhande and Vicky Jain reached At Bageshwar Dham

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं टाइगर श्रॉफ की ऑनस्क्रीन 'भाभी', पति के साथ लिया आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 24 Jun 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Ankita Lokhande: हाल ही में अंकिता लोखंडे ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कि हैं। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है।

Tiger Shroff On screeen bhabhi Ankita Lokhande and Vicky Jain reached At Bageshwar Dham
बागेश्वर बाबा से मिले अंकिता और विक्की - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब 'बागी 3' में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं हैं। 

Tiger Shroff On screeen bhabhi Ankita Lokhande and Vicky Jain reached At Bageshwar Dham
बागेश्वर बाबा से मिले अंकिता और विक्की - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता की पोस्ट में क्या है?
इस मुलाकात की तस्वीरें अंकिता और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इसमें दोनों बागेश्वर बाबा के सामने बैठे हुए आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में तीनों एक साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
पोस्ट के कैप्शन में अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'कुछ मुलाकातें पहले से तय होती हैं और कुछ आशीर्वाद बहुत कीमती होते हैं। बागेश्वर धाम बाबा के साथ इस दिव्य पल के लिए हम आभारी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff On screeen bhabhi Ankita Lokhande and Vicky Jain reached At Bageshwar Dham
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइगर श्रॉफ ने की बागेश्वर बाबा से मुलाकात
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी बागेश्वर बाबा से मुलाकात की थी। इस दौरान समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्हें बागेश्वर बाबा द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा कार्यों की जानकारी दी गई। इनमें गरीब बेटियों के लिए प्रस्तावित कैंसर अस्पताल का निर्माण और बागेश्वर धाम में चल रही मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टाइगर श्रॉफ ने इन सभी कार्यों के बारे में ध्यान से सुना और सराहना की।
विज्ञापन

'बागी 3' में एक साथ किया था काम
टाइगर श्रॉफ और अंकिता लोखंडे ने फिल्म 'बागी 3' में साथ काम किया था। इसी फिल्म में अंकिता ने उनकी ऑनस्क्रीन भाभी रुचि नंदन चतुर्वेदी का किरदार निभाया था, जबकि रितेश देशमुख उनके पति के किरदार में नजर आए थे।

अंकिता और विक्की की लव स्टोरी
अगर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। साल 2019 में विक्की जैन ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अंकिता को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 2021 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Viekash Jain (@realvickyjain)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed