{"_id":"65cf891559c0cd7e4c09b792","slug":"hema-malini-reveals-she-is-ready-to-make-a-comeback-in-bollywood-industry-says-i-am-waiting-for-a-good-role-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं हेमा मालिनी, बोली- 'अच्छी भूमिका का है इंतजार'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hema Malini: बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं हेमा मालिनी, बोली- 'अच्छी भूमिका का है इंतजार'
Fri, 16 Feb 2024 09:41 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:41 PM IST
सार
एक बातचीत के दौरान हेमा ने बताया कि कैसे उनके पति 88 साल की उम्र में भी भावुक हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताने के बारे में भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वे पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बी टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों सितारे अपने समय के बड़े सुपरस्टार हैं। हेमा और धर्मेंद्र की ऑन स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री, दर्शकों को काफी पसंद आती है। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान हेमा ने बताया कि कैसे उनके पति 88 साल की उम्र में भी भावुक हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताने के बारे में भी खुलकर बात की।
इस उम्र में भी अभिनय करने को उत्साहित रहते हैं धर्मेंद्र
हेमा मालिनी ने कहा, 'उन्हें 88 वर्ष की उम्र में भी फिल्मों का शौक है, जो आज के अभिनेताओं में मिलना मुश्किल है। उनका पूरी जिंदगी कैमरे के सामने गुजरी है, लेकिन वे आज भी फिल्मों में काम करने के लिए उत्साहित रहते हैं। अभिनेत्री ने आगे बताया, वे आज भी फिट रहते हैं, जो एक स्पेशल किरदार निभाने के लिए जरुरी भी है।'
यह भी पढ़ें: Rajeev Khandelwal: 'मैं ऐसा कलाकार नहीं हूं', शोटाइम में अरमान का किरदार निभाने पर बोले राजीव खंडेलवाल
विज्ञापन
अच्छी भूमिका मिली तो जरूर करूंगी
अभिनेत्री ने 75 साल की उम्र में अपने जीवन पर भी विचार साझा किए। हेमा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे एक ड्रीम गर्ल की अपनी छवि को कायम रखने में सक्षम हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने फिल्म उद्योग में दिग्गज निर्देशकों के साथ काम करते हुए शानदार पारी खेली है।' हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'मैं अपनी इस यात्रा और नृत्य के साथ खुद को सक्रिय रखती हूं। मैं अच्छा और फिट दिखना चाहती हूं। आज भी, अगर कोई अच्छी भूमिका मिलती है, तो मैं उसे कर निभाने के लिए तैयार हूं।'
धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
धर्मेंद्र हाल ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए। इसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अभिनेता 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। धर्मेंद्र की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे 'अपने 2' में भी नजर आएंगे। ये साल 2007 में रिलीज हुई 'अपने' का सीक्वल है, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। साथ ही कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी नजर आए थे। बताया जा रहा हैं कि दूसरे पार्ट में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: शादी से पहले ट्रोल हो रही हैं रकुल? बोलीं- सोशल मीडिया पर मजबूत सोच रखने की है जरूरत