सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alexandra Daddario And Andrew Form Decide To Separate After 3 Years Will Raise Their Child Together

एलेक्जेंड्रा डैडारियो और एंड्रयू फॉर्म ने 3 साल बाद अलग होने का किया फैसला, साथ मिलकर करेंगे बच्चे की परवरिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा डैडारियो और फिल्म प्रोड्यूसर एंड्रयू फॉर्म ने शादी के तीन साल बाद अलग होने का फैसला किया है।

Alexandra Daddario And Andrew Form Decide To Separate After 3 Years Will Raise Their Child Together
एलेक्जेंड्रा डैडारियो और एंड्रयू फॉर्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एलेक्जेंड्रा डैडारियो और एंड्रयू फॉर्म ने जून 2022 में दी की थी। लेकिन अब 3 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ उन्होंने कुछ समय के लिए प्राइवेसी की मांग की है। 

Trending Videos

साथ मिलकर करेंगे बच्चे की परवरिश
पीपल मैगजीन को दिए गए आधिकारिक बयान में उनके प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की। दोनों ने आपसी सहमति से बिछड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने बयान में कहा, ‘एलेक्जेंड्रा डैडारियो और एंड्रयू फॉर्म ने अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला प्यार और सम्मान के साथ लिया गया है। वे अपने बच्चे की साथ मिलकर परवरिश करेंगे और फिलहाल प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by alexandra daddario (@alexandradaddario)

जून 2022 में हुई थी शादी 
बता दें कि दोनों ने जून 2022 में न्यू ऑरलियन्स में शादी की थी। उनकी मुलाकात कोविड के दौरान न्यूयॉर्क की एक सड़क पर अचानक हुई थी। इसके बाद 2021 के आखिरी में दोनों ने सगाई की थी। एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट में एलेक्जेंड्रा ने एंड्रयू को ‘सबसे वंडरफुल इंसान’ बताया था, हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

कपल 2024 में एक बेटे के माता-पिता बने। एलेक्जेंड्रा, एंड्रयू के दो बच्चों- रोवन और जूलियन की सौतेली मां भी हैं। इन बच्चों को एंड्रयू अपनी एक्स-वाइफ जोर्डाना ब्रियुस्टर के साथ शेयर करते हैं।

Alexandra Daddario And Andrew Form Decide To Separate After 3 Years Will Raise Their Child Together
एलेक्जेंड्रा डैडारियो - फोटो : इंस्टाग्राम

एलेक्जेंड्रा डैडारियो के करियर का सफर 
करियर की बात करें तो एलेक्जेंड्रा ने 16 साल की उम्र में टीवी शो ‘ऑल माय चिल्ड्रन’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें खास पहचान फिल्म ‘पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियन्स: द लाइटनिंग थीफ’ और इसके सीक्वल से मिली, जहां उन्होंने एन्नाबेथ चेज का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘बेवॉच’ में लीड रोल से उन्हें और कामयाबी मिली। एचबीओ की हिट सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के पहले सीजन में रेचल पैटन की भूमिका के लिए उन्हें प्राइमटाइम एमी नॉमिनेशन भी मिला था। फिलहाल दोनों ने अपने बेटे की मिलकर परवरिश करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed