बेटी मालती मैरी के जन्म के समय को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'मंत्रों का जाप...'
Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Chopra Premature Birth In NICU: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म 27 सप्ताह में हुआ था। मालती के जन्म के बाद उन्हें एनआईसीयू में 100 दिनों से ज्यादा दिन रखा गया था। हाल ही में प्रियंका ने मालती के जन्म का अनुभव शेयर किया।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस एक साहसी बच्ची है। उसका जन्म तय समय से पहले सिर्फ 27 हफ्ते में हो गया था। सरोगेसी के जरिए उसकी पैदाइश हुई थी। परिवार ने 15 जनवरी 2022 को उसके जन्म की खबर बताई थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि अस्पताल में पहली बार अपनी बेटी मालती को देखने का उनका अनुभव कैसा था।
मालती के जन्म के दौरान कैसी थी प्रियंका की हालत
जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मालती के जन्म के बाद उन्हें 100 दिनों से ज्यादा समय तक अस्पताल के NICU में रखना गया था। यह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था। प्रियंका और निक ने बताया कि मीडिया को किसी शख्स से इसकी खबर मिल गई थी, इसलिए उन्हें मजबूरी में जन्म की घोषणा करनी पड़ी। वे तैयार नहीं थे क्योंकि बच्ची की हालत ठीक होने का पूरा भरोसा नहीं था।
मातली के लिए मंत्रों का जाप करती थीं प्रियंका
प्रियंका ने जब जन्म के बाद पहली बार मालती को देखा तोउनकी आंखों में आंसू आ गए। बच्ची का रंग बैंगनी था और वह बिल्ली के बच्चे जैसी छोटी-छोटी आवाज निकाल रही थी। NICU में सिर्फ एक माता-पिता को ही अंदर जाने की इजाजत थी। प्रियंका और निक ने तीन महीने तक सब कुछ छोड़कर अस्पताल में बिताए। निक गिटार बजाकर उसके लिए गाने गाते थे। प्रियंका अपने आईपॉड पर गाने चलाती थीं। मालती के पालने में महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ऊं नमः शिवाय धीरे-धीरे पढ़े जाते थे। प्रियंका ने बताया कि मालती बहुत प्यारी और अनमोल है, उसका इस दुनिया में आना बहुत कठिन सफर था।
मालती खुद को बुलाती हैं इंडियन प्रिंसेस
इस साल मालती जनवरी में चार साल की हो गई है। प्रियंका उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने की पूरी कोशिश करती हैं। जब मालती घाघरा-चोली, बिंदी और चूड़ियां पहनती है, तो खुद को 'इंडियन प्रिंसेस' कहती हैं। प्रियंका ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में यह प्यारा किस्सा बताया था। वह जब भी मालती को भारत लाती हैं और तो उन्हें भारतीय परंपराओं से परिचित कराती हैं। प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी, जिसमें हिंदू और ईसाई दोनों रस्में शामिल थीं।