सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   John Davidson Breaks Silence On Offensive Words Used At Bafta Awards Says I Felt A Wave Of Shame

बाफ्टा अवार्ड्स में कहे गए आपत्तिजनक शब्द पर जॉन डेविडसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैंने शर्म की एक लहर महसूस की’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bafta Awards: स्कॉटलैंड के टॉरेट सिंड्रोम एक्टिविस्ट जॉन डेविडसन ने आखिरकार 79वें बाफ्टा अवार्ड्स के दौरान हुई विवादित घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

John Davidson Breaks Silence On Offensive Words Used At Bafta Awards Says I Felt A Wave Of Shame
बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

79वें बाफ्टा अवार्ड्स के दौरान जब माइकल बी जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो मंच पर एक अवॉर्ड दे रहे थे तब जॉन डेविडसन ने कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और अवॉर्ड नाइट का एक विवादित पल माना गया था। अब इस पर जॉन डेविडसन ने अपनी सफाई दी है। 

Trending Videos

79वें बाफ्टा अवार्ड्स के दौरान माइकल बी जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो मंच पर अवॉर्ड देने पहुंचे थे। इस बीच जॉन डेविडसन ने चिल्लाकर कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे, जो नस्लीय भेदभाव से जुड़े हुए थे। इसके बाद ये एक विवादित मुद्दा बन गया और लोगों ने इसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध किया और अपमानजनक बताया। अब इस पर जॉन डेविडसन ने अपनी सफाई रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


जॉन डेविडसन को है कोप्रोलालिया सिंड्रोम
वैरायटी को दिए इंटरव्यू में डेविडसन ने कहा कि उनके मुंह से निकले शब्द किसी सोच या इरादे का हिस्सा नहीं थे, बल्कि यह एक ‘अनैच्छिक न्यूरोलॉजिकल रिएक्शन’ था। उन्होंने बताया कि उन्हें टॉरेट सिंड्रोम का एक प्रकार है जिसे कोप्रोलालिया कहा जाता है। इसमें व्यक्ति अनजाने में अपशब्द या आपत्तिजनक भाषा बोल देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लक्षण हर टॉरेट मरीज में नहीं होता और इसे काबू करना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उस रात उन्होंने करीब 10 अलग-अलग आपत्तिजनक शब्द बोले थे, लेकिन मीडिया का फोकस केवल एक शब्द पर रहा, जिससे गलत धारणा बनी।
 

जॉन डेविडसन ने की लोगों से अपील
जॉन डेविडसन कहा कि जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके टिक्स मंच तक सुनाई दे रहे हैं और प्रेजेंटर उनकी तरफ देख रहे हैं, तो उन्होंने ऑडिटोरियम छोड़ने का फैसला किया। बाद में बाफ्टा की ओर से उन्हें एक प्राइवेट कमरे में बचा हुआ समारोह देखने की व्यवस्था दी गई। इस घटना के बाद डेविडसन ने संबंधित लोगों से माफी भी मांगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टॉरेट सिंड्रोम को बेहतर तरीके से समझें और उनके शब्दों को उनके चरित्र न मानें।
 


मुझे शर्म और झिझक की एक लहर ने घेर लिया
जॉन डेविडसन ने कहा, ‘जब मेरे कोप्रोलालिया टिक्स सामने आए, तो मेरा दिल बैठ गया। हमेशा की तरह, मुझे शर्म और झिझक की एक लहर ने घेर लिया। ऐसा लगा जैसे जमीन फट जाए और मैं उसमें समा जाऊं।’

बता दें कि कोप्रोलालिया एक जटिल मुखर टिक है, जिसमें व्यक्ति अनजाने में अश्लील शब्द, गालियां या सामाजिक रूप से अनुचित टिप्पणियां बोलता है। यह मुख्य रूप से टौरेट सिंड्रोम से जुड़ा है, लेकिन यह काफी रेयर होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed