फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amazon Prime Video has greenlit James Bond television series: 007’s Road to a Million

James Bond TV Series: जेम्स बॉन्ड की अनस्क्रिप्टेड सीरीज को अमेजन प्राइम ने दिखाई हरी झंडी, इस साल शुरू होगी शूटिंग

Mon, 28 Mar 2022 01:28 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:28 AM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो ने जेम्स बॉन्ड की टेलीविजन सीरिज ‘007 रोड टू ए मिलियन’ को हरी झंडी दिखा दी। इस साल के अंत में जेम्स बॉन्ड की अनस्क्रिप्टेड सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। जेम्स बॉन्ड के एडवेंचर से प्रेरित यह सीरिज आठ एपिसोड की होगी।

विज्ञापन
Amazon Prime Video has greenlit James Bond television series: 007’s Road to a Million
जेम्स बॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेम्स बॉन्ड के फैंस के लिए खुशखबरी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने जेम्स बॉन्ड की टेलीविजन सीरिज ‘007 रोड टू ए मिलियन’ को हरी झंडी दिखा दी है। इस साल के अंत में जेम्स बॉन्ड की अनस्क्रिप्टेड सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। इसमें प्रतियोगी 1 मिलियन पाउंड का पुरस्कार जीतने के लिए ग्लोबल एडवेंचर करते हुए दिखाई देंगे। जेम्स बॉन्ड के एडवेंचर से प्रेरित यह सीरिज आठ एपिसोड की होगी।

विज्ञापन

यूके अमेजन ओरिजिनल सीरीज का निर्माण 72 फिल्म्स द्वारा किया जाएगा, जो प्रसिद्ध जेम्स बॉन्ड निर्माता माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोकोली और एमजीएम टेलीविजन के सहयोग से होगा। इस सीरिज में प्रतियोगी एक ग्लोबल एडवेंचर में हिस्सा लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जीतने वाले को 1 मिलियन पाउंड का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amazon Prime Video has greenlit James Bond television series: 007’s Road to a Million
जेम्स बॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया

सीरिज को सेमिनल बॉन्ड की फिल्मों में दिखाए गए कई ऐतिहासिक स्थानों पर फिल्माया जाएगा, जो सिनेमाई प्ररूप बुद्धिमत्ता और धीरज की सच्ची परीक्षा होगी। शारीरिक बाधाओं पर विजय प्राप्त करने के अलावा, दो-व्यक्ति टीमों में कंपीट करेंगे और आगे बढ़ने के लिए उन्हें दुनिया भर के विभिन्न स्थानों में छिपाए गए प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे।

विज्ञापन

इस सीरिज की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी और यह सीरिज 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी। सीरिज के घोषणा के बाद से कई फैंस काफी खुश हैं, तो कुछ यूजर इससे खुश नहीं है। उनका कहना है कि अमेजम प्राइम को 007 सीरिज को कलंकित करने में समय नहीं लगेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed