फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Box Office Collection Venom let therebecarnage earned Rs 15.50 crore 50 in four days

Box Office Collection: युवाओं के बीच छाई ‘वेनम’, चार दिन में फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

Mon, 18 Oct 2021 09:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Oct 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Venom let therebecarnage earned Rs 15.50 crore 50 in four days
वेनम: लेट देयर बी कारनेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में दर्शकों के बीच बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज कम नहीं है। दर्शक हॉलीवुड की फिल्मों को काफी चाव से देखते हैं। खास बात ये है कि, आज के समय में कई लोग सिर्फ हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं, जिस वजह से भारत में हॉलीवुड फिल्मों का कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ रिलीज हुई। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी ने युवाओं का दिल जीत लिया है। इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचकर इस फिल्म को देख रहे हैं जिस वजह से फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन

Box Office Collection Venom let therebecarnage earned Rs 15.50 crore 50 in four days
वेनम: लेट देयर बी कार्नेज - फोटो : Social Media

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज’ को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और इन चार दिनों में फिल्म ने 15.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 3.71 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 3.77 करोड़ रुपये कमाए और चौथे दिन फिल्म ने 3.89 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो गया है, जो कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Venom let therebecarnage earned Rs 15.50 crore 50 in four days
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हीरो ने किया था खुलासा
फिल्म रिलीज होने से पहले एक्टर टॉम हार्डी ने अपने फैंस को बताया था कि, कैसे उन्होंने वेनम और एडी दोनों किरदारों की एक साथ शूटिंग की थी। उन्होंने कहा था कि, उन्हें फिल्म के तकनीशियों की खास मदद मिली थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, शूटिंग शुरू होने से पहले की ये प्रक्रिया काफी रोचक है। वह हर सीन शुरू करने से पहले अपने किरदार वेनम की आवाज रिकॉर्ड कर लेते थे। टॉम के मुताबिक फिल्म के साउंड इंजीनियर पैट्रिक एंडरसन के कौशल और टाइमिंग ने इसमें उनकी सबसे ज्यादा मदद की।

विज्ञापन

Box Office Collection Venom let therebecarnage earned Rs 15.50 crore 50 in four days
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' का निर्देशन एंडी सरकिस ने किया है। ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। देश भर में ये फिल्म 14 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। लेकिन महाराष्ट्र में फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed