फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disney release Onward and The Invisible Man on digital platform due to coronavirus

EXCLUSIVE: डिजनी ने डिजिटल पर रिलीज कर दी अपनी नई फिल्म ऑनवर्ड, इनविजिबल मैन भी दर्शकों तक पहुंची

Sun, 22 Mar 2020 10:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 22 Mar 2020 10:38 PM IST
सार

  • कोरोना के चक्कर में जिन हिंदी फिल्मों की रिलीज अटक गई है
  • डिजनी ने अपनी नई फिल्म ऑनवर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है
  • डिजनी के साथ कुछ दूसरे हॉलीवुड स्टूडियोज ने भी अपने फिल्में डिजिटल
  • तरीके से रिलीज करनी शुरू कर दी हैं

विज्ञापन
Disney release Onward and The Invisible Man on digital platform due to coronavirus
Onward - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

कोरोना के चक्कर में जिन हिंदी फिल्मों की रिलीज अटक गई है, उनके लिए हॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी डिजनी ने नई राह दिखाई है। डिजनी ने अपनी नई फिल्म ऑनवर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। एक निश्चित रकम का भुगतान करने पर अब इस फिल्म को एक निश्चित समय के लिए घर बैठे देखा जा सकता है। डिजनी के साथ कुछ दूसरे हॉलीवुड स्टूडियोज ने भी अपने फिल्में डिजिटल तरीके से रिलीज करनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इस साल की बेहद चर्चित एनीमेशन फिल्म ऑनवर्ड छह मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के समय चीन के ज्यादातर सिनेमाघर बंद थे और मार्च के पहले हफ्ते से ही अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और भारत में भी सिनेमाघर बंद होने लगे। फिल्म को जिन लोगों ने भी देखा, इसे सराहा। दो बेटों की अपने पिता को जादू के जरिए वापस लाने की कहानी कहती इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डिजनी ने इसके बाद ही डिजिटल का रास्ता अपनाया। शनिवार को ये फिल्म डिजनी ने वीओडी यानी वीडियो ऑन डिमांड के जरिए रिलीज कर दी। डिजनी प्लस के ग्राहकों को ये फिल्म 3 अप्रैल से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भी उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन

Disney release Onward and The Invisible Man on digital platform due to coronavirus
Onward - फोटो : amar ujala mumbai

डिज्नी के अलावा यूनिवर्सल स्टूडियोज ने भी अपनी फिल्में द इनविजिबल मैन, द हंट और एम्मा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दी हैं। उधर, कोरोना के चलते दुनिया भर के तमाम बड़े शहरों में जारी लॉक डाउन के बीच डिजनी ने अपनी फिल्में फ्रोजन 2 और ट्रोल्स वर्ल्ड टूर को भी डिजनी प्लस पर रिलीज कर दिया है। फिल्म ऑनवर्ड में मशहूर अभिनेताओं में टॉम हॉलैंड और क्रिस प्रैट ने डबिंग की है। एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम के बाद दोनों सितारों ने इस फिल्म में फिर एक साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed