फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Easy Rider actor Peter Fonda passed away in age 79

अभिनेता पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र में निधन, 'ईजी राइडर' से मिली थी बड़ी पहचान

Sat, 17 Aug 2019 03:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 17 Aug 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Easy Rider actor Peter Fonda passed away in age 79
Peter Fonda - फोटो : social media
'ईजी राइडर','गोस्ट राइडर' और 'वाइल्ड हॉग्स' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार पीटर फोंडा का निधन हो गया है। उनकी उम्र 79 साल थी। टाइम्स नाउ.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पीटर फोंडा लंबे समय से फेफड़े के कैंसर से ग्रस्त थे। शुक्रवार को उन्होंने लॉस एंजेलिस में मौजूद अपने घर में आखिरी सांस ली थी।
विज्ञापन


पीटर फोंडा की बहन जैने फोंडा ने उनके निधन के बारे में बताया। आपको बता दें कि पीटर फोंडा ने फिल्म 'ईजी राइडर' के सह लेखक और प्रोड्यूसर भी थे। उनकी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बता दें कि पीटर फोंडा की फिल्म 'ईजी राइडर' को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन


पढ़ें: माइली से अलग होने पर बोले लियाम हेम्सवर्थ- 'आप नहीं समझ सकते कैसा लगता है'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटर फोंडा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहली शादी सुसान ब्रूअर से की थी, जिससे वह दो बच्चों के पिता बने है। इसके बाद पीटर फोंडा ने पोर्टिया क्रॉकेट के साथ दूसरी शादी रचाई, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और 2011 में तलाक हो गई। तलाक को अंतिम रूप देने के बाद उन्होंने उस ही साल मार्गरेट से शादी कर ली थी।

पढ़ें: 'अवतार' का रोल ठुकराने की बात कह गोविंदा का उड़ा था खूब मजाक, शो में पहुंच अब बताई पूरी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed