सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Golden Globe awards 2026 red carpet in pictures priyanka chopra and nick jonas to leonardo & hailee steinfeld

Golden Globes: 323 घंटे में बनी सेलेना की ड्रेस; निक-प्रियंका ने एक दूजे को संवारा, बेबी बंप के साथ दिखीं हैली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Mon, 12 Jan 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Golden Globes Red Carpet in Pictures: 83वें गोल्डन ग्लोब्स में रेड कारपेट पर कई दिग्गजों ने शिरकत की। कोई बेबी बंप के साथ नजर आया तो कोई अपने पति को संवारता दिखा। यहां देखें गोल्डन ग्लोब 2026 के रेड कारपेट इवेंट की खास तस्वीरें...

Golden Globe awards 2026 red carpet in pictures priyanka chopra and nick jonas to leonardo & hailee steinfeld
गोल्डन ग्लोब्स 2026 रेड कारपेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेवर्ली हिल्टन में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस का आयोजन जारी है। इस साल कार्यक्रम को कॉमेडियन निक्की ग्लेसनर होस्ट कर रही हैं। इवेंट के रेड कारपेट इवेंट में लियोनार्डो डिकैप्रियो से लेकर प्रियंका चाेपड़ा तक ने शिरकत की। यहां देखें तस्वीरें…
Trending Videos



प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास
गोल्डन ग्लोब्स 2026 में इस बार भारत से प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई। एक्ट्रेस पति निक जाेनास के साथ रेड कारपेट पर उतरीं। उन्होंने कस्टम डिओर गाउन कैरी किया। वहीं निक ब्लैक टक्सीडो में नजर आए। रेड कारपेट पर दोनों एक-दूसरे को संवारते दिखे। प्रियंका इस अवाॅर्ड नाइट में प्रेजेंटर के तौर पर भी स्टेज पर भी शामिल हुईं। थाई रैपर-सिंगर लिसा के साथ वो बेस्ट टेलीविजन एक्टर मेल ड्रामा का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेनिफर लॉरेंस 
एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस को इस साल फिल्म 'डाई माय लव' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। वो भी रेड कारपेट पर पहुंचीं। इस खास मौके के लिए उन्होंने फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड न्यूड ड्रेस ऑप्ट की।

ओलैंड्रिया करथन
मॉडल और इन्फ्लूएंसर ओलैंड्रिया करथन ने रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वो एमराल्ड ग्रीन ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया।

मौरा हिगिंस
'ट्रेटर्स' फेम आइरिश एक्ट्रेस मौरा हिगिंस ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इवेंट में वो आफ शोल्डर गाउन में पहुंचीं जिसके साथ उन्होंने गोल्डन केप लाइक कोट पेयर किया।



ब्रिटनी स्नो और लियोनार्डो डिकैप्रियो
एक्ट्रेस ब्रिटनी स्नो (बाएं), डेनियल फ्रैंकिन के स्ट्रैपलेस व्हाइट ट्रेंडी ब्राइडल वियर गाउन में नजर आईं। वहीं एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ब्लैक टक्सीडो में रेड कारपेट पर नजर आए। उनकी फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को कुल 9 नॉमिनेशन मिले हैं।

रैपर स्नूप डॉग और ग्लेन पॉवेल 
एक्टर ग्लेन पॉवेल भी इवेंट में पहुंचे। मशहूर रैपर स्नूप डॉग (बाएं) ने भी अपनी माैजूदगी दर्ज कराई। दोनों पैंट सूट में रेड कारपेट पर पहुंचे।


हैली स्टैनफेल्ड 
अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हैली स्टैनफेल्ड रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ नजर आईं। वो प्राडा के गाउन में नजर आई।


मार्क रफ़्लो-सनराइज कोइग्नी और लीटन मीस्टर-एडम ब्रॉडी 
'अवेंजर' में हल्क का किरदार निभाने वाले एक्टर मार्क रफ्लो भी पत्नी सनराइज कोइग्ने के साथ पहुंचे। मार्क ने अपने सूट पर 'बी गुड' पिन लगाई। यह स्लोगन फलस्तीन और आईसीई प्रोटेस्ट में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हॉलीवुड के मशहूर कपल लीटन मीस्टर और एडम ब्रॉडी (बाएं) भी रेड कारपेट पर साथ नजर आए। जहां मीस्टर ने स्ट्रैपलेस बेबी पिंक गाउन पहना वहीं एडम डैपर लुक में दिखे।


रॉबिन राइट और टेयाना टेलर
एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रॉबिन राइट (बाएं) ब्लैक गाउन में रेड कारपेट पर आईं। वहीं एक्ट्रेस टेयाना टेलर कस्टम ब्लैक काेचर गाउन में नजर आईं। उन्होंने अपनी कमर पर भी एक नेकलेस कैरी किया। टेयाना को फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।



सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको
रेड कारपेट पर एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज पति बेनी ब्लैंको के साथ पहुंचीं। सेलेना को अवॉर्ड नाइट में 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। उनकी खास ड्रेस को तैयार होने में 323 घंटे लगे। इस ड्रेस पर पंखों, सिल्क शिफॉन और सिल्क ऑर्गेंजा से बने सफेद फूल लगे थे


ओवेन कूपर और जेनिफर लोपेज
'एडोलसेंस' फेम एक्टर ओवेन कूपर (बाएं) रेड कारपेट पर कूल लुक में दिखे। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीत कर बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वो बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा अभिनेता बन गए हैं। वहीं प्रेजेंटर जेनिफर लोपेज ने LILY et Cie की जीन लुई कोचर ड्रेस में अपने एब्स दिखाए। उन्होंने 2003 में बनी इस ड्रेस को जूडिथ लीबर के क्लच और सब्यसाची की ज्वेलरी के साथ पेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed