Golden Globe Awards: लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, ‘एडोलसेंस’ का दिखा जलवा
{"_id":"69644d9a9ca9be3e8c0c463b","slug":"golden-globe-awards-2026-live-update-winners-list-priyanka-chopra-julia-roberts-george-clooney-on-red-carpet-2026-01-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Golden Globe Awards: लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, ‘एडोलसेंस’ का दिखा जलवा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mon, 12 Jan 2026 11:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:29 AM IST
खास बातें
Golden Globe Awards 2026: दुनिया के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आज आयोजन हो रहा है। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…
विज्ञापन
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:27 AM, 12-Jan-2026
यहां देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड
83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 में ‘हैमनेट’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मुख्य श्रेणियों में बाजी मारी। इसके अलावा मिनी सीरीज ‘एडोलसेंस’ भी अवॉर्ड फंक्शन में छाई रही। यहां देखें प्रमुख विजेताओं की सूची…सर्वश्रेष्ठ फिल्म मोशन पिक्चर – ड्रामा: हैमनेट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: वन बैटल आफ्टर अनदर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मोशन पिक्चर – ड्रामा: वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मोशन पिक्चर – ड्रामा: जेसी बकले (हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: रोज बायरन (इफ आई हैड लेग्स आई'ड किक यू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता मोशन पिक्चर: स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटीमेंटल वैल्यू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री मोशन पिक्चर: टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स (KPop Demon Hunters)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन सीरीज/म्यूजिकल/कॉमेडी: सेठ रोजन (द स्टूडियो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री टेलीविजन- एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता टेलीविजन- ओवेन कूपर (एडोलसेंस)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन स्टैंड-अप कॉमेडी- रिकी गेरवाइस
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री टेलीविजन लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉदी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर - मिशेल विलियम्स (डाइंग फॉर...)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉदी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर- स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन सीरीज/ड्रामा- नोआ वाइल (द पिट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री टेलीविजन सीरीज/ड्रामा- जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के पॉप डेमन हंटर्स)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर- एडोलसेंस
11:01 AM, 12-Jan-2026
डॉन चेडले और जॉर्ज क्लूनी की मस्ती
एक्टर डॉन चेडले मंच पर 64 साल के जॉर्ज क्लूनी के साथ पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने इवेंट में माैजूद टिमोथी चालमेट से उनकी उम्र पूछी। टिमोथी ने बताया कि वो 30 साल के हैं। इस पर डॉन, साथ खड़े जॉर्ज क्लूनी से बोले- 'आखिरी बार जब तुमने गोल्डन ग्लोब जीता था तब टिमोथी मात्र 3 साल का था।'
विज्ञापन
10:58 AM, 12-Jan-2026
बेबी बंप के साथ स्टेज पर अवॉर्ड देने पहुंचीं हैली स्टैनफेल्ड
अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हैली स्टैनफेल्ड रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ नजर आईं। वे स्टेज प्रेजेंटर भी बनीं। उन्होंने बेस्ट लिमिटेज सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज और मोशन पिक्चर का अवॉर्ड अनाउंस किया।09:54 AM, 12-Jan-2026
निक्की ग्लेसर की मस्ती
👀🧢🕶️ #GoldenGlobes @NikkiGlaser pic.twitter.com/wnEL0Zly9b
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026
09:50 AM, 12-Jan-2026
'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी
83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा, बेस्ट पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी।One Battle After Another is the #GoldenGlobes winner for Best Picture – Musical or Comedy! 🎥 Bravo! pic.twitter.com/JkPZef5CyN
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026
09:47 AM, 12-Jan-2026
'हैमनेट' बनी बेस्ट पिक्चर - ड्रामा
क्लो झाओ द्वारा निर्देशित बायोपिक ड्रामा 'हैमनेट' ने गोल्डन ग्लोब में बड़ी जीत हासिल की है। 'हैमनेट' को बेस्ट पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड मिला है।An incredible win for Hamnet! 👏 Congrats on winning Best Picture – Drama! #GoldenGlobes pic.twitter.com/GhnGAansI6
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 AM, 12-Jan-2026
टिमोथी चालमेट ने काइली जैनर को किया किस
काइली जैनर और टिमोथी चालमेट
- फोटो : एक्स@Golden Globes
09:40 AM, 12-Jan-2026
लियोनार्डो डिकैप्रियो से मिले ओवेन कूपर
सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम करने वाले 'एडोलसेंस' स्टार ओवेन कूपर ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ समारोह के दौरान तस्वीर खिंचाई। दोनों का साथ मे ंफोटो खिंचाते और बातचीत करते वीडियो सामने आया है।09:35 AM, 12-Jan-2026
वैगनर मौरा बने बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर - ड्रामा
'द सीक्रेट एजेंट' में अपने शानदार अभिनय के लिए वैगनर मौरा को बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड मिला। ये 'द सीक्रेट एजेंट' का दूसरा अवॉर्ड है।Wagner Moura is the #GoldenGlobes winner for Best – Motion Picture – Drama for their performance in The Secret Agent! 🎥✨ pic.twitter.com/jONtZja9Yq
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026
09:31 AM, 12-Jan-2026
जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर - ड्रामा
विलियम शेक्सपीयर के जीवन पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'हैमनेट' के लिए आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड अपने नाम किया।
And Best Female Actor – Motion Picture – Drama goes to.... Jessie Buckley in Hamnet! ✨ #GoldenGlobes pic.twitter.com/zoFUNSBmVM
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026