फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Golden Globe Awards: लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, ‘एडोलसेंस’ का दिखा जलवा

Mon, 12 Jan 2026 11:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:29 AM IST
खास बातें

Golden Globe Awards 2026: दुनिया के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आज आयोजन हो रहा है। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…

विज्ञापन
Golden Globes Awards 2026 Live Updates Winners List Priyanka Chopra Red Carpet News Guests News In Hindi
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2026 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:27 AM, 12-Jan-2026

यहां देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड 

83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 में ‘हैमनेट’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मुख्य श्रेणियों में बाजी मारी। इसके अलावा मिनी सीरीज ‘एडोलसेंस’ भी अवॉर्ड फंक्शन में छाई रही। यहां देखें प्रमुख विजेताओं की सूची… 
सर्वश्रेष्ठ फिल्म मोशन पिक्चर – ड्रामा: हैमनेट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: वन बैटल आफ्टर अनदर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मोशन पिक्चर – ड्रामा: वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मोशन पिक्चर – ड्रामा: जेसी बकले (हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी: रोज बायरन (इफ आई हैड लेग्स आई'ड किक यू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता मोशन पिक्चर: स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटीमेंटल वैल्यू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री मोशन पिक्चर: टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स (KPop Demon Hunters)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन सीरीज/म्यूजिकल/कॉमेडी: सेठ रोजन (द स्टूडियो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री टेलीविजन- एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता टेलीविजन- ओवेन कूपर (एडोलसेंस)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन स्टैंड-अप कॉमेडी- रिकी गेरवाइस
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री टेलीविजन लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉदी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर - मिशेल विलियम्स (डाइंग फॉर...)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉदी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर- स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता टेलीविजन सीरीज/ड्रामा- नोआ वाइल (द पिट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री टेलीविजन सीरीज/ड्रामा- जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के पॉप डेमन हंटर्स)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर- एडोलसेंस
11:01 AM, 12-Jan-2026

डॉन चेडले और जॉर्ज क्लूनी की मस्ती

एक्टर डॉन चेडले मंच पर 64 साल के जॉर्ज क्लूनी के साथ पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने इवेंट में माैजूद टिमोथी चालमेट से उनकी उम्र पूछी। टिमोथी ने बताया कि वो 30 साल के हैं। इस पर डॉन, साथ खड़े जॉर्ज क्लूनी से बोले- 'आखिरी बार जब तुमने गोल्डन ग्लोब जीता था तब टिमोथी मात्र 3 साल का था।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CBS (@cbstv)


विज्ञापन
10:58 AM, 12-Jan-2026

बेबी बंप के साथ स्टेज पर अवॉर्ड देने पहुंचीं हैली स्टैनफेल्ड

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हैली स्टैनफेल्ड रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ नजर आईं। वे स्टेज प्रेजेंटर भी बनीं। उन्होंने बेस्ट लिमिटेज सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज और मोशन पिक्चर का अवॉर्ड अनाउंस किया।
 

09:54 AM, 12-Jan-2026

निक्की ग्लेसर की मस्ती

09:50 AM, 12-Jan-2026

'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी

83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा, बेस्ट पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी।
 
 
09:47 AM, 12-Jan-2026

'हैमनेट' बनी बेस्ट पिक्चर - ड्रामा

क्लो झाओ द्वारा निर्देशित बायोपिक ड्रामा 'हैमनेट' ने गोल्डन ग्लोब में बड़ी जीत हासिल की है। 'हैमनेट' को बेस्ट पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 AM, 12-Jan-2026

टिमोथी चालमेट ने काइली जैनर को किया किस

काइली जैनर और टिमोथी चालमेट - फोटो : एक्स@Golden Globes
83वें गोल्डन ग्लोब में बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले टिमोथी चालमेट अवॉर्ड जीतने के बाद काइली जेनर के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने काइली को किस भी किया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CBS (@cbstv)


09:40 AM, 12-Jan-2026

लियोनार्डो डिकैप्रियो से मिले ओवेन कूपर

सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम करने वाले 'एडोलसेंस' स्टार ओवेन कूपर ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ समारोह के दौरान तस्वीर खिंचाई। दोनों का साथ मे ंफोटो खिंचाते और बातचीत करते वीडियो सामने आया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CBS (@cbstv)


09:35 AM, 12-Jan-2026

वैगनर मौरा बने बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर - ड्रामा

'द सीक्रेट एजेंट' में अपने शानदार अभिनय के लिए वैगनर मौरा को बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड मिला। ये 'द सीक्रेट एजेंट' का दूसरा अवॉर्ड है।
 
09:31 AM, 12-Jan-2026

जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर - ड्रामा

                                                 
                

                                                 
                विलियम शेक्सपीयर के जीवन पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'हैमनेट' के लिए आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड अपने नाम किया।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed