{"_id":"6962aa613962d15c7c0f862a","slug":"priyanka-chopras-most-powerful-and-diverse-film-roles-from-barfi-mary-kom-to-the-bluff-2026-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द ब्लफ' से पहले 'बर्फी' से लेकर 'मैरी कॉम' तक, इन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने निभाए दमदार किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'द ब्लफ' से पहले 'बर्फी' से लेकर 'मैरी कॉम' तक, इन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने निभाए दमदार किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:07 AM IST
सार
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वर्षों गुजर जाने के बावजूद उनके कुछ किरदार लोगों के जेहन में ताजा हैं।
विज्ञापन
1 of 6
द ब्लफ, बर्फी, मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक अलग किरदार में नजर आएंगी, जहां वह अपने परिवार की रक्षा करती हुई नजर आएंगी। ऐसे में हम आपको प्रियंका चोपड़ा के उन किरदारों से मिलवा रहे हैं जिनके लिए उनकी काफी तारीफ हुई है। आइए डालते हैं एक नजर।
2 of 6
द स्काई इस पिंक
- फोटो : सोशल मीडिया
द स्काई इस पिंक- अदिति चौधरी
'द स्काई इस पिंक' (2019) में प्रियंका चोपड़ा ने अदिति चौधरी नाम की एक मां का किरदार निभाया। इसमें वह खुश, दुखी और बहादुर दिखी हैं। फिल्म में वह अपनी बेटी के साथ सुखी और दुखी दोनों हुई हैं। उनकी दिल को छू लेने वाली अदाकारी की वजह से यह फिल्म उनकी सबसे भावुक फिल्मों में से एक बन गई है।
3 of 6
बाजीराव मस्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजीराव मस्तानी- काशीबाई
'बाजीराव मस्तानी' (2015) में प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई नाम की महिला का किरदार निभाया। प्रियंका का यह किरदार गरिमा और सम्मान से भरा था। वह अपने प्यार को खोने का दुख चुपचाप सह रही थी। फिल्म में उन्होंने ऐसा अभिनय किया कि सिर्फ चेहरे के हाव-भाव से गहरा दुख जताया। फिल्म की कहानी में उनकी अदाकारी का बड़ा योगदान है।
मैरी कॉम- मैरी कॉम
फिल्म 'मैरी कॉम' (2014) में प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपने अंदर कई बदलाव किए थे। उन्होंने जो किरदार निभाया वह एक एथलीट की मजबूती, लगन और मानसिक ताकत को दिखाती थी। इस किरदार को निभाते हुए उन्होंने एक मां और एक पत्नी का भी किरदार बखूबी निभाया।
विज्ञापन
5 of 6
बर्फी
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्फी- झिलमिल
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका चोपड़ा ने झिलमिल नाम की लड़की का किरदार निभाया। इसमें दिखाया गया है कि प्रियंका ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित होती हैं। इसमें उन्होंने शांत लेकिन दमदार अदाकारी की है। इसमें उन्होंने बिना बोले रणबीर कपूर से प्यार जताया है। दर्शकों को उनके हाव-भाव और चेहरे के एक्सप्रेशन पसंद आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।