फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' और 'पराशक्ति' को दिखाई आंख, 800 करोड़ के करीब पहुंची 'धुरंधर'

Sat, 10 Jan 2026 09:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Jan 2026 09:47 PM IST
सार

Dhurandhar Collection: सिनेमाघरों में कई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद 'धुरंधर' का क्रेज कम नहीं हुआ है। इस फिल्म ने छठे शनिवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 37 beat The Raja Saab and Parasakthi
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
कल सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'द राजा साब' और आज 'पराशक्ति' रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर बढ़ा है। आइए जानते हैं फिल्म ने 37वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Dhurandhar box office collection day 37 beat The Raja Saab and Parasakthi
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' ने अब तक कितना कलेक्शन किया?
  • धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • पहले हफ्ते में इसने 207.25 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे हफ्ते में इसने 253.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 172 करोड़ रुपये रही। 
  • चौथे हफ्ते में इसने 106.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • पांचवें हफ्ते में इसने 51.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दी बधाई, तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

Dhurandhar box office collection day 37 beat The Raja Saab and Parasakthi
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर' का आज का कलेक्शन
अब यह फिल्म छठे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। 37वें दिन शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 799.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 37 beat The Raja Saab and Parasakthi
द राजा साब, पराशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' पर नहीं पड़ा नई रिलीज फिल्मों का असर
कल सिनेमाघरों में प्रभास की अदाकारी वाली फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हुई। इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की। आज इस फिल्म ने 21.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 83.92 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह से आज रिलीज हुई फिल्म 'पराशक्ति' ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 7.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बावजूद 'धुरंधर' ने आज अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 37 beat The Raja Saab and Parasakthi
राकेश बेदी, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' के निर्देशक और लेखक आदित्य धर हैं। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है। इसमें पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगवार को दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed