सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   idris alba denied being next james bond in most anticipated bond 26 says they are looking for younger actor

'मैं कभी इस दौड़ में था ही नहीं..', जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने की अफवाहों पर इदरीस एल्बा ने दिया बड़ा बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 25 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Idris Elba On James Bond: स्पाई वर्ल्ड के फैंस को जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज की अगली फिल्म में बॉन्ड का किरदार कौन निभाएगा? इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, अभिनेता इदरीस एल्बा का नाम जरूर सामने आया था। जानिए इस बारे में उन्होंने क्या कहा?

idris alba denied being next james bond in most anticipated bond 26 says they are looking for younger actor
इदरीस एल्बा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड पर बनी फिल्मों में अब तक कई अभिनेताओं ने मुख्य किरदार निभाया है। अब बॉन्ड पर बन रही अगली फिल्म में मुख्य किरदार की कास्टिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।
Trending Videos

शुरुआत में खबर सामने आई कि इस फिल्म में भी जेम्स बॉन्ड का किरदार डेनियल क्रेग ही करेंगे, पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया। फिर सुनने में आया कि 'लूथर', 'हैड ऑफ स्टेट' और 'थॉर' जैसी फिल्माें में काम कर चुके इदरीस एल्बा को बॉन्ड का रोल ऑफर हुआ है। अब इस बारे में उन्होंने बयान जारी कर सफाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इदरीस बोले- नहीं हूं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा 
एक इवेंट के दौरान एल्बा ने भी इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने पीपल्स मैगजीन से बातचीत में कहा, 'मैं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। टीम युवा कलाकारों को खोज रहे हैं। मेरी तरफ से इस प्रोजेक्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन

idris alba denied being next james bond in most anticipated bond 26 says they are looking for younger actor
इदरीस एल्बा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने कहा- यह सब सिर्फ अटकलें
इयान फ्लेमिंग के उपन्यास पर बेस्ड इस फिल्म को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर इदरीस ने कहा, 'सच कहूं तो मैं कभी भी इस दौड़ में था ही नहीं। हम सभी अभिनेता हैं और हम समझते हैं कि यह भूमिका उन प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक है, जिसे हर कोई निभाना चाहता है। यह दुनिया के सबसे परफेक्ट पुरुष का खिताब पाने जैसा है।'

idris alba denied being next james bond in most anticipated bond 26 says they are looking for younger actor
इदरीस एल्बा - फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक तौर पर शुरू हुई बॉन्ड की तलाश
बता दें कि अब तक इस फिल्म के लिए कई अभिनेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। मगर अब रिपोर्ट्स से मुताबिक मेकर्स किसी नए अभिनेता को यह भूमिका निभाने के लिए चुनेंगे। हाल ही में इस पर मेकर्स ने बयान भी जारी किया था।
उन्होंने बताया था कि जेम्स बॉन्ड की तलाश जारी है। इससे ज्यादा जानकारी हम शेयर नहीं कर सकते हैं। मगर सही समय आने पर 007 के फैंस के साथ इसकी खबरें साझा करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed