सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Aishwarya Rai video goes viral from cannes film festival 2026 she gives pose with her fans

'मैंने उनसे वादा किया है', फैन के साथ पोज देने के लिए ऐश्वर्या हुईं बेचैन; वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 23 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Aishwarya Rai At Cannes: कान से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने ऐश्वर्या के फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो पर फैंस ने कमेंट किए हैं।

Aishwarya Rai video goes viral from cannes film festival 2026 she gives pose with her fans
ऐश्वर्या राय वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक शानदार नीले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। कान से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैन का दिल जीत लिया है। उन्होंने यहां मौजूद अपने फैंस के साथ पोज दिए। यह वीडियो फाफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय को होटल परिसर के अंदर जाते हुए देखा गया, जहां उनके चारों ओर सुरक्षाकर्मी और फोटोग्राफर मौजूद थे। इस बीच ऐश्वर्या अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही हैं और उनके साथ पोज दे रही हैं। यहां पहले से कई फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। एक युवा फैन उनके पास आई और ऐश्वर्या ने उसके बगल में खड़े होकर तस्वीर के लिए पोज दिया। जब वह वहां से जा रही थीं, तो एक्ट्रेस ने कहा अपना ख्याल रखना।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vendetta Dailly (@vendetta_dailly)


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने महिला के साथ दिया पोज
इसके बाद एक और बुजुर्ग फैन उनके पास आईं और वह ऐश्वर्या के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की तो ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने उनसे वादा किया था। उस फैन ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा और उनसे कहा कि वह सबसे बेहतरीन महिला हैं। ऐश्वर्या राय ने आभार व्यक्त किया और फिर वहां से चली गईं।
विज्ञापन

Aishwarya Rai video goes viral from cannes film festival 2026 she gives pose with her fans
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फेस्टिवल में पहला लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@amitaggarwalofficial
यूजर्स को पसंद आई ऐश्वर्या की अदा
इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं और ऐश्वर्या की तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, 'ऐश्वर्या बहुत अच्छी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'वह सबसे अच्छी और कोमल हैं।' एक और यूजर ने उन्हें 'विनम्र' कहा है। एक और यूजर ने लिखा 'वह पल अच्छा लगा जब ऐश्वर्या ने कहा,  'मैंने उनसे वादा किया है, उन्हें मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने दो।' 


कैसी है शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत? दीपिका कक्कड़ के पति ने सोशल मीडिया पर दी अपडेट; फैंस से की ये गुजारिश

Aishwarya Rai video goes viral from cannes film festival 2026 she gives pose with her fans
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
कान का आज आखिरी दिन
आपको बता दें कि कान में 12 से 23 मई तक कान फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। आज इस महोत्सव का आखिरी दिन है। ऐश्वर्या से पहले यहां भारत से आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी जैसी अभिनेत्रियां पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed