फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   aishwarya rai look viral from cannes film festival 2026 user like it

कान 2026 से सामने आया ऐश्वर्या का पहला लुक, नीले गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत; लूटी महफिल

Fri, 22 May 2026 10:39 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 22 May 2026 10:39 PM IST
सार

Aishwarya Rai In Cannes: फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस महोत्सव में हर साल बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय हिस्सा लेती हैं और अपने लुक से सबको हैरान कर देती हैं। इस बार भी वह कान पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
aishwarya rai look viral from cannes film festival 2026 user like it
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

79वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हो चुका है जो 23 मई तक चलेगा। हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय इसमें हिस्सा लेने कान पहुंच चुकी हैं। इससे पहले बॉलीवुड की कई अदाकारा जिनमें आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और कई दूसरी अभिनेत्रियां अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। अब ऐश्वर्या ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

ऐश्वर्या राय का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय कान में पहुंच चुकी हैं। यहां से उनका जो लुक सामने आया है, वह काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय नीले गाउन में हैं। उन्होंने पीछे से अपने दोनों हाथों पर दुपट्टा डाला है। ऐश्वर्या ने जो हार पहना है वह काफी स्टाइलिश है और उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)


फैंस को पसंद आया ऐशवर्या का लुक
ऐश्वर्या राय का नया लुक देखकर फैंस हैरान हैं। वह उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें क्वीन बताया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'साम्राज्य में आखिरकार रानी आ गई।' एक और यूजर ने लिखा 'ऐश्वर्या राय कान की ओजी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'उनका बॉडी शेप बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा 'इंतजार का समय खत्म हुआ, कान में रानी आ गई है।'


कान की क्लोजिंग सेरेमनी में होंगी शामिल?
अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय जल्द ही कान के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शामिल होंगी। कुछ अज्ञात कारणों से, वे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए अभी तक फ्रांस की यात्रा नहीं कर सकीं थीं।

Drishyam 3 Collection: 'दृश्यम 3' ने 'करुप्पु' को चटाई धूल, जानिए दूसरे दिन कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed