Inside Out 2: डिज्नी और पिक्सार ने बॉक्स ऑफिस पर जड़ा सिक्सर, ‘इनसाउड आउट 2’ की कमाई सुनकर होश उड़ जाएंगे
डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' ने 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' ने 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 'इनसाइड आउट 2' ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। रविवार को स्टूडियो के अनुमान के अनुसार, एनिमेटेड सीक्वल ने अमेरिका और कनाडा के 4,440 थिएटरों में टिकटों की बिक्री से कमाई का यह मुकाम हासिल किया है।
'ड्यून 2' और 'गॉडजिला एक्स कोंग' को छोड़ा पीछे
'इनसाइड आउट 2' ने कमाई के इस आंकड़े को छूने के साथ ही 'ड्यून: पार्ट टू' और 'गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर' को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'बार्बी' के बाद 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म है। साल 2015 की सेरेब्रल हिट 'इनसाइड आउट' के सीक्वल को लेकर अनुमान लगाया गया था कि यह पहले सप्ताहांत पर 600 से 700 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।
Inside Out 2: डिज्नी और पिक्सार ने बॉक्स ऑफिस पर जड़ा सिक्सर, ‘इनसाउड आउट 2’ की कमाई सुनकर होश उड़ जाएंगे
'इनसाइड आउट' की सीक्वल है 'इनसाइड आउट 2'
'इनसाइड आउट 2' साल 2015 में रिलीज हुई अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट' की अगली कड़ी है। फिल्म का निर्देशन केलसी मान ने किया है, जो इस फिल्म से बतौर फीचर फिल्म निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है। जानकारी हो कि ‘इनसाउड आउट’ ने 88वें ऑस्कर पुरस्कारों में बेस्ट एनीमेशन फीचर फिल्म का अकादमी पुरस्कार हासिल किया था।
Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाई
राइली की आवाज बनीं अनन्या पांडे
‘इनसाइड आउट 2’ उस राइली की कहानी है जो अब बड़ी हो चुकी है। उसके भीतर की भावनाएं उमड़ रही हैं और दिक्कत तब सामने आती है जब इन भावनाओं और एहसासों की खिचड़ी से दिमाग में पकने लगती है। ‘इनसाइड आउट 2’ में राइली के किरदार को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी आवाज दी है।