फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: 'कैनिबल होलोकॉस्ट' निदेशक रगेरो डिओडाटो का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 30 Dec 2022 04:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 30 Dec 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Italian filmmaker Ruggero Deodato Cannibal Holocaust died at the age of 83
रगेरो डिओडाटो - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1980 की कुख्यात हॉरर फिल्म 'कैनिबल होलोकॉस्ट' के निर्देशक रगेरो डिओडाटो का गुरुवार का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि,अभी तक उनके निधन की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। रगेरो डिओडाटो को हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों में घोर निराशा है, हर कोई इस महान निर्माता को नम आंखों से विदाई दे रहा है।

Italian filmmaker Ruggero Deodato Cannibal Holocaust died at the age of 83
रगेरो डिओडाटो - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने 60 साल के करियर में उन्होंने कई तरह की फिल्म और टीवी शो का निर्माण किया। उन्होंने 1976 की लाइव लाइक ए कॉप, डाई लाइक ए मैन, 1977 हॉरर फिल्म 'द लास्ट कैनिबल वर्ल्ड' और 'द हाउस ऑन द एज ऑफ द पार्क' जैसी ख्यातनाम फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें:  'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें

Italian filmmaker Ruggero Deodato Cannibal Holocaust died at the age of 83
रगेरो डिओडाटो - फोटो : सोशल मीडिया

'कैनिबल होलोकॉस्ट' में दिखाए गए उनके हिंसा के दृश्यों को देखकर दुनिया सन्न रह गई थी। उन्होंने अपनी फिल्मों में भयानक हिंसा के दृश्यों का इस्तेमाल किया. जिसके कारण कई बार उनकी फिल्मों को बैन का सामना करना पड़ा। उन पर जानवरों के साथ हिंसा का व्यवहार करने का दोषी पाया गया। उन पर मर्डर का केस भी चला जिसे बाद में अदालत में पेशी होने पर वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़ें:  मीका ने भी एंटीलिया में किया अनंत-राधिका का स्वागत, 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मिले इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Italian filmmaker Ruggero Deodato Cannibal Holocaust died at the age of 83
रगेरो डिओडाटो - फोटो : सोशल मीडिया

रगेरो डिओडाटो का जन्म 7 मई 1939 को हुआ था। ये रॉबर्ट रॉसेलिनी के बेटे के दोस्त थे। इन्होंने साल 1950 के दशक के अंत में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1968 में बनाई थी जिसका नाम था 'फेनोमेनल एंड द ट्रेजर ऑफ टुटनकामेन'। इस फिल्म के लेखक भी वे खुद ही थे। इससे पहले उन्होंने ड्रामा और क्षेत्रीय फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट

विज्ञापन
Italian filmmaker Ruggero Deodato Cannibal Holocaust died at the age of 83
रगेरो डिओडाटो - फोटो : सोशल मीडिया

1970 और 1980 के दशक में उन्होंने इटालियन फिल्मों और टीवी शो को लिखना और निर्देशित करना जारी रखा। उन्होंने 1993 में स्थानीय लघु-श्रृंखला 'द बॉयज ऑफ द वॉल' को निर्देशित किया था जिसके कारण उनको खूब ख्याति मिली. अपने आखिरी काम के तौर पर उन्होंने एक 24 भागों वाली हॉरर सीरीज के एक भाग को निर्देशित किया जिसका नाम था 'डेथ सेम्बर' था।

यह भी पढ़ें: साधना को किसने सुझाया था खास हेयर स्टाइल, आशा भोसले ने कर दिया था केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed