फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Bond Actor Daniel Craig gets British honour meant for real life spies

James Bond: डेनियल क्रेग को ब्रिटेन की महारानी ने दिया जासूसों को मिलने वाला सम्मान

Mon, 03 Jan 2022 10:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

ब्रिटिश एक्टर डेनियल क्रेग को ब्रिटेन की महानी ने असली राजनयिकों या जासूसों को दिए जाने वाले सम्मान से सम्मानित किया है। बता दें कि डेनियल क्रेग की फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
James Bond Actor Daniel Craig gets British honour meant for real life spies
No Time To Die - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पांच फिल्मों में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके ब्रिटिश एक्टर डेनियल क्रेग को ब्रिटेन की महानी ने असली राजनयिकों या जासूसों को दिए जाने वाले सम्मान से सम्मानित किया है। ये पुरस्कार आमतौर पर यूके में असली राजनयिकों या जासूसों को दिया जाता है। क्रेग को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ सेंट माइकल और सेंट जॉर्ज' (सीएमजी) बनाया गया है। महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने उन्हें यह सम्मान देकर राजघराने की परंपरा तोड़ी है।

विज्ञापन


ये वही सम्मान है जो फिल्म में काल्पनिक बॉन्ड को दिया गया।  इंग्लैंड के चेस्टर के रहने वाले डेनियल को ‘फिल्म और थिएटर की सेवाओं’ के लिए यह पहचान मिली है। बॉन्ड फिल्मों के निर्माता, बारबरा ब्रोकोली और माइकल विल्सन को भी कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) बनाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले डेनियल को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया था। डेनियल ने इस प्रतिष्ठित रैंक के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा ता कि वह विशेषाधिकार प्राप्त और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बता दें कि डेनियल क्रेग की फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये डेनियल की आखिरी फिल्म थी। फिल्म ने कोरोना काल में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। 'नो टाइम टू डाई' से पहले डेनियल क्रेग कसीनो रॉयल, क्वांटम ऑफ़ सोलेस, स्काईफॉल एंड स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed