फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Bond casting Speculation Aaron Taylor-Johnson can play British Spy deets inside

James Bond: क्या नए जेम्स बॉन्ड पर लग गई मुहर? इस अभिनेता के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म

Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
सार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेलर-जॉनसन को औपचारिक रूप से इस किरदार को निभाने की पेशकश की गई है और आने वाले दिनों में वे इस अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

विज्ञापन
James Bond casting Speculation Aaron Taylor-Johnson can play British Spy deets inside
एरॉन टेलर जॉनसन - फोटो : Aaron Taylor-Johnson/ Instagram

विस्तार

जेम्स बॉन्ड को लेकर इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक एरोन टेलर-जॉनसन अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में पर्दे पर नजर आएंगे। एक ब्रिटिश टैबलॉयड में छपी रिपोर्ट की मानें तो वे सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक जेम्स बॉन्ड के किरदार को निभाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने से बस एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन

Raghuvaran Anniversary: दिलीप कुमार को धमकाने साउथ से आया ये ‘शैतान’, रामू की फिल्म ‘शिवा’ में दिखी असली हनक
विज्ञापन


टेलर जॉनसन बन सकते हैं जेम्स बॉन्ड
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेलर-जॉनसन को औपचारिक रूप से इस किरदार को निभाने की पेशकश की गई है और आने वाले दिनों में वे इस अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। फिल्म जेम्स बॉन्ड के निर्माता ईओएन प्रोडक्शंस ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Subedaar: 'सूबेदार' में एक्शन के लिए तैयार अनिल कपूर, प्राइम वीडियो ने जारी किया फिल्म से अभिनेता का पहला लुक

अभिनेता ने नहीं किया दावों का खंडन
ईओएन के एक सूत्र ने डेडलाइन को स्पष्ट रूप से बताया कि जेम्स बॉन्ड के रूप में डैनियल क्रेग की जगह कौन ले रहा है, इसकी जानकारी कुछ समय बाद ही सामने आ सकेगी। वहीं इन रिपोर्ट्स का टेलर जॉनसन ने भी अब तक खंंडन नहीं किया है, जिससे अफवाहों का बाजार और अधिक गर्म हो गया है।
Kanguva Teaser: 'कंगुवा' का दमदार टीजर जारी, खतरनाक अवतार में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए सूर्या-बॉबी देओल

किलियन मर्फी भी थे रेस में!
इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने एक साक्षात्कार में बताया था, ''मुझे यह अद्भुत और आकर्षक लगता है कि लोग मुझे उस भूमिका में देखते हैं। मैं इसे एक बड़ी प्रशंसा के रूप में लेता हूं।'' बता दें कि इसी महीने ही एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि जेम्स बॉन्ड बनने की रेस में ऑस्कर विजेता किलियन मर्फी भी शामिल थे। 
Daldal: पत्रकार के बाद अब पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री की पहली वेब सीरीज का हुआ एलान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed