फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Bond No Time to Die delayed yet again due to covid 19

'नो टाइम टू डाई' ने फिर लंबा किया लोगों का इंतजार, अब अप्रैल नहीं बल्कि इस महीने में होगी रिलीज

Fri, 22 Jan 2021 01:11 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 Jan 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
James Bond No Time to Die delayed yet again due to covid 19
नो टाइम टू डाई - फोटो : youtube: @James Bond 007

हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' को देखने के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों को छह महीने और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि यह फिल्म अब अप्रैल में भी नहीं, बल्कि इसके छह महीने बाद अक्टूबर में रिलीज होगी। अब तक निर्माता इस फिल्म के लिए कई तारीखें बदल चुके हैं।

विज्ञापन


'जेम्स बॉन्ड' फिल्म फ्रेंचाइजी की आधिकारिक सूचना के मुताबिक उनकी अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' आठ अक्तूबर 2021 को रिलीज होगी। वैसे तो इस फिल्म की तारीख पहले भी कई बार बदल चुकी है। इस फिल्म के प्रशंसक प्रतीक्षा कर रहे थे कि यह फिल्म दो अप्रैल को पक्का रिलीज हो जाएगी। लेकिन, रिलीज के लगभग ढाई महीने पहले ही निर्माताओं ने उनके इंतजार को और भी लंबा कर दिया।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में फिल्म 'नो टाइम टू डाई' अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, जब कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के मनोरंजन का काम धंधा रोक दिया तो फिल्म के निर्माताओं ने इसे नवंबर 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया। जब कोरोना वायरस का मामला थोड़ा लंबा चला और हालात बद से बदतर होते गए तो निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज को फिर से बदला और नई तारीख दो अप्रैल 2021 तय की गई। अब तो सिनेमाघरों में लोग भी जाने लगे हैं लेकिन माहौल पहले जैसा नहीं है। इसलिए, निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए एक और नई तारीख सामने रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंतरराष्ट्रीय मीडिया तो पहले से ही अभिनेता डेनियल क्रेग की अंतिम बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के रिलीज की तारीख को बदलने की खबरें देती रही है लेकिन तब से निर्माताओं ने कोई पुष्टि नहीं की। हालांकि, अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर खुद अपनी तरफ से घोषणा कर दी है। डेनियल अब तक जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी में 'क्वांटम ऑफ सोलेस', 'स्काईफॉल', 'कसीनो रॉयल' और 'स्पेक्टर 007' फिल्मों में काम कर चुके हैं। और अब 'नो टाइम टू डाई' उनकी आखिरी फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखा दिया गया है कि दर्शकों के सामने नया जेम्स बांड कोई अभिनेता नहीं, बल्कि एक अभिनेत्री लाशना लिंच होंगी।

जैसा कि जेम्स बॉन्ड सीरीज में 'नो टाइम टू डाई' फिल्म डेनियल क्रेग की अंतिम फिल्म होगी, इसकी निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने अपने बयान में कहा है कि जिस तरह की आशा इस सीरीज के प्रशंसक लगाए बैठे हैं, डेनियल क्रेग के रूप में जेम्स बॉन्ड का अंत इस फिल्म में बहुत शानदार होने वाला है। इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बारे में भी खबरें आ चुकी हैं लेकिन निर्माताओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की कोई फिल्म बिकाऊ नहीं है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed