फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Bond No Time To Die will premiere in London next month ahead of theatrical release

जेम्स बॉन्ड: 'नो टाइम टू डाई' के फैंस के लिए अच्छी खबर, 28 सितंबर को होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
सार

हॉलीवुड फिल्मों का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, 'जेम्स बॉन्ड' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की स्क्रीनिंग की तारीख का एलान किया गया है।

विज्ञापन
James Bond No Time To Die will premiere in London next month ahead of theatrical release
नो टाइम टू डाई - फोटो : ट्विटर

विस्तार

हॉलीवुड फिल्मों का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, 'जेम्स बॉन्ड' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की स्क्रीनिंग की तारीख का एलान किया गया है।दरअसल, जेम्स बॉन्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'नो टाइम टू डाई' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है।  उन्होंने बताया कि मंगलवार यानी 28 सितंबर को इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। यह कार्यक्रम लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। अब तक निर्माता इस फिल्म के लिए कई तारीखें बदल चुके हैं। शुरुआती दौर में फिल्म 'नो टाइम टू डाई' अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, जब कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के मनोरंजन का काम धंधा रोक दिया तो फिल्म के निर्माताओं ने इसे नवंबर 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोरोना वायरस का मामला थोड़ा लंबा चला और हालात बद से बदतर होते गए तो निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज को फिर से बदला और नई तारीख दो अप्रैल 2021 तय की गई। अब तो सिनेमाघरों में लोग भी जाने लगे हैं लेकिन माहौल पहले जैसा नहीं है। इसलिए, निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए एक और नई तारीख सामने रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed