फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer And Ben Wedding: न डोली, न विदाई, फिर भी अपनी शादी में क्यों रोने लगीं जेनिफर लोपेज? बेहद खास है वजह

Wed, 20 Jul 2022 03:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Jennifer And Ben Wedding: Hollywood Couple Were Seen Crying while exchanging vows with each other wedding
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक - फोटो : ANI

हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और बेहतरीन की आवाज की मालकिन जेनिफर लोपेज ने बीती 17 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता बेन एफ्लेक से शादी कर ली। दोनों ने अमेरिका के नामी शहर लॉस वेगास में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। जेनिफर और बेन की शादी की खबर ने जहां एक तरफ उनके फैंस को अचंभे में डाल दिया था, वहीं दूसरी तरफ दोनों ने प्रशंसको को खुश होने का एक मौका भी दिया। जेनिफर और बेन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, यह तस्वीरें नवविवाहितों ने साझा नहीं की हैं। दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखा था, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी शादी समारोह की बातें सामने आ रही हैं जो चर्च में मौजूद एक अधिकारी ने साझा की हैं। 

Jennifer And Ben Wedding: Hollywood Couple Were Seen Crying while exchanging vows with each other wedding
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक - फोटो : social media

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज और एफ्लेक की शादी के बारे में चर्च की अधिकारी केनोशा बूथ ने बहुत सारे खुलासे किए हैं। जहां जेनिफर लोपेज ने अपने जारी किए गए न्यूजलैटर में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी शादी में एक फिल्म में इस्तेमाल की गई पुरानी ड्रेस पहनी थी। वहीं दूसरी तरफ केनोशा बूथ ने जेनिफर की ग्रैंड एंट्री के समय बजने वाले गाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया, मशहूर पॉप सिंगर ने 'हियर कम्स द ब्राइड' गाने के साथ चैपल में कदम रखा था।

Jennifer And Ben Wedding: Hollywood Couple Were Seen Crying while exchanging vows with each other wedding
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक - फोटो : social media

20 साल के लंबे रिश्ते को नाम देने जा रहे जेनिफर और बेन की सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था कि ऐसा करके वह दोनों कितने खुश थे। केनोशा बूथ ने बताया की दोनों के लिए 17 जुलाई का दिन खुशी के साथ-साथ बहुत  भावनात्मक भी था और दोनों एक-दूसरे नाम अपनी जिंदगी करते वक्त रो रहे थे। वह बताती हैं कि 'वो दृश्य बहुत खूबसूरत था। वह कुछ ऐसा था जिसे हमेशा के लिए आंखों में कैद करने का मन करे। जेनिफर और बेन एक-दूसरे को वचन देते हुए रो रहे थे।' इसके साथ ही बूथ ने बताया कि जेनिफर और बेन ने शादी में अपने आप लिखे गए वचन एक-दूसरे को दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer And Ben Wedding: Hollywood Couple Were Seen Crying while exchanging vows with each other wedding
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया

इन सब खुलासों के बाद अगर हम दुल्हन बनी जेनिफर के ब्राइडल लुक की बात करें, तो उन्होंने एक वाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन में वह बेहद सुंदर लग रहीं थीं। अपनी शादी में बेन नेवाइट कलर का कोट-पैंट पहना था, जिसमें वह हमेशा कि तरह हैंडसम लग रहे थे। जेनिफर ने एफ्लेक से शादी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने न्यूजलैटर में लिखा, 'जब प्यार सच्चा होता है, तो शादी में केवल एक चीज मायने रखती है वादा, जो हम प्यार, देखभाल, समझने, धैर्य रखने और एक दूसरे को प्यार करने के लिए करते हैं। हमारे पास यह सब होने के साथ ही और भी बहुत कुछ था। हमारी शादी की रात, हमारे जीवन की सर्वश्रेष्ठ रात है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed