हॉलीवुड निर्देशक बनाएंगे 'कहानी' का सीक्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स की अंतर्राष्ट्रीय शाखा वाईआरएफ एंटरटेंमेंट ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए विद्या बालन अभिनीत सफल फिल्म 'कहानी' का रीमेक बनाएगी।
रीमेक का शीर्षक 'डीइटी' होगा। रीमेक का निर्देशन नील्स आर्डन ओप्लेव करेंगे। उन्हें फिल्म 'द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू' के निर्देशन से खूब प्रसिद्धि मिली है, जबकि जॉस रिवेरा (द मोटरसाइकिल डायरीज) और रिचर्ड रेगन (तेहरान) ने रीमेक की पटकथा लिखी है।
'डीइटी' अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता आने वाली एक अमेरिकी महिला की रोमांचपूर्ण कहानी है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेंमेंट करेगी और वही इसमें पैसे भी लगाएगी। फिल्म का निर्माण फरवरी, 2015 में शुरू होना है। फिल्म की शूटिंग कोलकाता में होगी।
वाईआरएफ एंटरटेंमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदय चोपड़ा को यकीन है कि 'कहानी' को 'डीइटी' में तब्दील करने के लिहाज से नील्स एकदम सही निर्देशक हैं।
उदय चोपड़ा होंगे सक्रिय
यश चोपड़ा के छोटे बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा हिंदी फिल्मों में अभिनय करना बंद कर चुके हैं। अब वह यशराज फिल्मस की अंतरराष्ट्रीय शाखा में होने वाले काम ही देख रहे हैं। इस फिल्म के हॉलीवुडकरण को उदय चोपड़ा की सक्रियता के साथ भी जोड़कर देखा जा सकता है। हो सकता है कि भविष्य में यशराज बैनर कुछ और ऐसी फिल्मों का निर्माण करे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जा सके।