फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

John Wick: क्या अब पर्दे पर जॉन विक के रूप में नहीं दिखेंगे कीनू रीव्स? अभिनेता ने दिया बड़ा अपडेट

Sat, 28 Dec 2024 11:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2024 11:57 AM IST
सार

John Wick: 'जॉन विक' की वजह से दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले कीनू रीव्स ने अब इस फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन
Keanu Reeves gives update on possibility of John Wick Fifth Part
जॉन विक चैप्टर 4-कीनू रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के सुपरस्टार कीनू रीव्स को 'जॉन विक' फ्रेंचाइजी की वजह से जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में इसके पांचवे भाग में लौटने की संभावनाओं पर खुलकर बात की। अभिनेता के मुताबिक उनका दिल इसके लिए तैयार है, लेकिन शरीर खासकर उनके घुटने इस चुनौती को झेलने के लिए अब सक्षम नहीं हैं।


यह भी पढ़ें-  Year ender 2024: वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, आलिया का जलवा भी रहा फीका

Keanu Reeves gives update on possibility of John Wick Fifth Part
कीनू रीव्स - फोटो : एक्स
कीनू ने दिया जॉन विक 5 पर अपडेट

कीनू ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि जॉन विक की भूमिका के लिए उन्हें काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ी, जिससे उनके घुटनों पर दबाव पड़ा। उन्होंने कहा, "आप कभी नहीं कह सकते, लेकिन अब मेरे घुटने कह रहे हैं कि 'आप एक और जॉन विक नहीं कर सकते।" 
यह भी पढ़ें-  Guntur Kaaram Re Release: महेश बाबू के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी 'गुंटूर कारम'

Keanu Reeves gives update on possibility of John Wick Fifth Part
कीनू रीव्स - फोटो : एक्स
जॉन विक से है कीनू को गहरा लगाव

हालांकि, अभिनेता ने उस भूमिका के लिए गहरा लगाव व्यक्त किया, जिसने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बनाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अब 'जॉन विक' जैसी भूमिका निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keanu Reeves gives update on possibility of John Wick Fifth Part
कीनू रीव्स - फोटो : एक्स
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर

फिर भी कीनू रीव्स जॉन विक यूनिवर्स से जुड़े हुए हैं। वह आगामी फिल्म 'फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक : बैलेरीना' में कैमियो करने वाले हैं। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Keanu Reeves gives update on possibility of John Wick Fifth Part
कीनू रीव्स - फोटो : एक्स
2014 में शुरू हुई थी फ्रेंचाइजी

कीनू ने इस बातचीत में 'जॉन विक' के साथ अपने सफर को बेहद खास बताया। यह फ्रेंचाइजी 2014 में शुरू हुई थी। अब यह फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। फ्रेंचाइजी के पहले तीन भागों ने दुनियाभर में 10 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed