खुलासा: लियाम नीसन को 90s में ऑफर हुआ था जेम्स बॉन्ड का रोल, इस वजह से किया था इनकार
- लियाम नीसन को मिला था जेम्स बॉन्ड के रोल का ऑफर।
- दिवंगत पत्नी नताशा ने दिया था लियाम को अल्टीमेटम।
- लियाम ने रोल के लिए कर दिया था इनकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर लियाम नीसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 1990 में जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने के लिए ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। लियाम नीसन ने बताया कि उनकी दिवंगत पत्नी इस ऑफर से खुश नहीं थीं। 69 वर्षीय बाफ्टा नॉमिनेटेड एक्टर लिमाम नीसन ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि मुझे मेरी दिवंगत पत्नी नताशा रिचर्डसन से इस रोल को करने के लिए एक अल्टीमेटम मिला था।
पीपल मैगजीन में दिए इंटरव्यू में लियाम कहते हैं, 'मैं इस रोल को स्वीकार नहीं कर सका क्योंकि मुझे मेरी पत्नी और इस किरदार के बीच किसी एक को चुनना था।' मेरी पत्नी ने मुझसे कहा था, 'डार्लिंग, अगर आपको जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना है तो आप मुझसे शादी नहीं करेंगे।'
लियाम ने बताया कि निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने उनसे इस रोल के लिए संपर्क किया था। हालांकि, उन्हें पता था कि वो और भी कई एक्टर्स को इसके लिए देख रहे थे। लेकिन मैंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।
बता दें, लियाम नीसन की पत्नी नताशा रिचर्डसन की साल 2009 में मौत हो गई थी। 45 साल की उम्र में क्यूबेक के मोंट ट्रेमब्लांट में स्कीइंग के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई थी। नताशा की याद में लियाम और उनके बड़े बेटे माइकल ने साल 2020 में फिल्म मेड इन इटली बनाई थी। जिसमें एक बाप और बेटे की कहानी को दिखाया गया था।