फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां होता है रोने की प्रतियोगिता का आयोजन, दहाड़ मार कर रोई ये अभिनेत्री और जीत ले गई अवॉर्ड

Fri, 06 Nov 2020 06:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mexico Need a good cry Katlyn Chavez Ayers won award
मैक्सिको में रोने की स्पर्धा - फोटो : instaram/Maxicocity

अगर आपको रोने के लिए अवॉर्ड दिया जाए तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ होता है उत्तर अमेरिका में स्थित देश मैक्सिको में। हर साल एक नवंबर को मैक्सिको में मृत दिवस (द डे ऑफ द डेड) मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर जाते हैं और उनके लिए दुआएं करते हैं। साथ ही पूर्वजों को याद कर रोते हैं। यह एक तरह से उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।


 

Mexico Need a good cry Katlyn Chavez Ayers won award
मैक्सिको में रोने की स्पर्धा - फोटो : twitter@nytimes

इस साल कोरोना की वजह से हालात बिल्कुल अलग हैं। सारे कब्रिस्तान भी बंद हैं और सार्वजनिक रूप से लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। ऐसे में लोग कब्रिस्तान में जाकर रो नहीं पाए। अब सैन जुआन डेल रियो शहर ने हर साल की रोने वाली परंपरा को बरकरार रखा है। हालांकि इस बार वर्चुअल आयोजन किया गया। इसके लिए लोगों को दो दो मिनट का वीडियो ईमेल के जरिए भेजना था। ईमेल की संख्या पर गौर करें तो इस बार दोगुनी एंट्रीज हुईं।

 

Mexico Need a good cry Katlyn Chavez Ayers won award
मैक्सिको में रोने की स्पर्धा - फोटो : twitter@nytimes

दरअसल सार्वजनिक रूप से रोना यह उस प्राचीन परंपरा का सम्मान है जिसमें किसी की मौत पर रोने के लिए किराए पर महिलाएं बुलाई जाती थीं। इस आयोजन में पहला अवॉर्ड कैलिफोर्निया की प्रिंसेसा कैटलीना चावेज को मिला। चावेज पेशे से एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं कभी रोई नहीं लेकिन इस साल बहुत रोना पड़ा। कोरोना ने मुझे रोने पर मजबूर कर दिया।' वीडियो में चावेज एक अनजान कब्र के पास बैठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mexico Need a good cry Katlyn Chavez Ayers won award
मैक्सिको में रोने की स्पर्धा - फोटो : twitter@nytimes

दूसरे स्थान पर 58 वर्षीय सिल्वेरिया बाल्डेरास रुबियो रहीं। उन्होंने कहा कि 'पहले केवल मैंने रोती हुई महिलाओं को देखा था। उन्हीं की तरह मैं रोई और जीत गई।' सबसे सामयिक वीडियो ब्रेंडा अनाकेरेन का रहा। 31 वर्षीय ब्रेंडा ने साल 2020 पर रोने का वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि 'इस साल की मुश्किल परिस्थितियों ने मुझे रोने पर मजबूर कर दिया।'

विज्ञापन
Mexico Need a good cry Katlyn Chavez Ayers won award
मैक्सिको में रोने की स्पर्धा - फोटो : twitter@nytimes

वहीं टूरिज्म ब्यूरो के प्रमुख एजुअर्डो गुइलेन ने बताया कि 'मैक्सिको में मौत पर हंसने की भी परंपरा है। इससे यह संदेश दिया जाता है कि यह समस्याओं का सामना करने का तरीका है।' वहीं कई महिलाओं ने ऐसे मजेदार वीडियो भी भेजे कि जज भी हंस पड़े। एक महिला ने घर में फूलों का गुलदस्ता रखकर रोने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अगली बार इस प्रतियोगिता में पुरुषों को भी शामिल किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed