सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Netflix Confirms Continuation Of The Money Heist Universe With New Teaser

अभी सबसे बड़ी रॉबरी बाकी है! खत्म नहीं हुई ‘मनी हाइस्ट’ की कहानी, नेटफ्लिक्स के नए टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 10 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Money Heist Season 6: अगर आपके पास अब भी लाल जंपसूट और मास्क की यादें ताजा हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘मनी हाइस्ट’ की दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला? 

Netflix Confirms Continuation Of The Money Heist Universe With New Teaser
मनी हाइस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लगभग पांच साल पहले शो का आखिरी सीजन आने के बाद अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर इशारा दिया है कि ‘मनी हाइस्ट’ फ्रेंचाइजी आगे भी जारी रहने वाली है।

Trending Videos

मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है
दरअसल, ‘बर्लिन सीजन 2’ की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने एक नया टीजर जारी किया, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है।’ इस टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि अगला प्रोजेक्ट नया स्पिन-ऑफ होगा, ‘मनी हाइस्ट’ का सीजन 6 होगा या फिर पूरी तरह नई कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने किसे गले लगाया? विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि ‘बर्लिन’ का दूसरा सीजन 15 मई को दुनियाभर में रिलीज होगा। नेटफ्लिक्स ने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लाल जंपसूट पहने लोग, गोल्ड बार्स, पैसे और हथियार दिखाई दिए। साथ ही कैप्शन में लिखा गया- ‘बेला चाओ अब भी गूंज रहा है… मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by La casa de papel - BERLÍN (@lacasadepapel)

फिर गूंजेगा 'बेला चाओ'
टीजर में पुराने सीजन्स की आइकॉनिक चोरी जैसे रॉयल मिंट और ‘बैंक ऑफ स्पैन’ की झलक भी दिखाई गई। इसके साथ ही यह इशारा भी मिला कि आने वाले समय में कहानी और भी बड़े लेवल पर देखने को मिल सकती है।

इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स ने इस ऐलान के लिए स्पेन के सेविले शहर में एक बड़ा पीआर स्टंट भी किया। 9 मई को हजारों फैंस नदी किनारे जमा हुए, जहां लाल जंपसूट और डाली मास्क पहने लोग नाव में नजर आए। बैकग्राउंड में ‘बेला चाओ’ बज रहा था और इसी दौरान नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि ‘मनी हाइस्ट’ की दुनिया आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZONA COFRADE (@zonacofrade)

काफी पॉपुलर सीरीज है 'मनी हाइस्ट'
बता दें कि ‘मनी हाइस्ट’ दुनिया की सबसे लोकप्रिय नॉन-इंग्लिश वेब सीरीज में से एक रही है। शो में ‘द प्रोफेसर’ नाम का मास्टरमाइंड अपनी टीम के साथ स्पेन की रॉयल मिंट और बैंक ऑफ स्पेन में बड़ी डकैतियों को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed