सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   nick jonas share romantic pic with wife priyanka chopra goes viral fans reaction

Priyanka Chopra: पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए निक जोनस, फैंस के बीच वायरल हुई तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Jonas And Nick Jonas: निक जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन उनमें से एक खास तस्वीर प्रियंका के साथ है, जिसपर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं।
 

nick jonas share romantic pic with wife priyanka chopra goes viral fans reaction
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी एक झलक से फैंस का दिल जीत लेते हैं। आज निक जोनस ने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है।

Trending Videos

निक का पोस्ट
निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में फैंस को एक तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद आई, जिसमें निक अपनी पत्नी प्रियंका को रोमांटिक अंदाज में देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस लगातार कपल की पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ निक ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे कुछ रीमिक्स चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
निक और प्रियंका की इस एक खास तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

  • एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों बहुत ही शानदार लग रहे हैं'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'मेरा पसंदीदा कपल'
  • एक और फैन ने लिखा, 'कपल गोल्स'
  • एक और फैन ने लिखा, 'मुझे आप दोनों बहुत पसंद हैं'
  • वहीं कई फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं

प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक शाही समारोह में हुई थी। इस जोड़े ने ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया। शादी के कार्यक्रम बहु-दिवसीय थे, जिसमें मेहंदी, संगीत और पारंपरिक हिंदू शादी शामिल थी।

प्रियंका और निक ने शादी के लगभग चार साल बाद, जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। मालती का जन्म समय से पहले (27 सप्ताह में) हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू (NICU) में रहना पड़ा था, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से लगभग आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड एक्शन सीरीज 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: वेडिंग रिसेप्शन में हुआ नागा चैतन्य और सामंथा का आमना-सामना, अपने पार्टनर्स के साथ इवेंट में पहुंचे एक्स-कपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed