{"_id":"6a17dc85fd056b3ae80c3c1b","slug":"ooja-bhatt-shared-her-relationship-with-her-father-mahesh-bhatt-and-soni-razdan-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूजा भट्ट ने किया पैरेंट्स के रिश्तों पर खुलासा, किया उस रात का जिक्र जब महेश भट्ट बोले- मैं घर छोड़कर जा रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा भट्ट ने किया पैरेंट्स के रिश्तों पर खुलासा, किया उस रात का जिक्र जब महेश भट्ट बोले- मैं घर छोड़कर जा रहा
Fri, 29 May 2026 02:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 May 2026 02:53 PM IST
सार
Pooja Bhatt On Mahesh Bhatt: एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट से अपने रिश्ते के बारे में बात की। साथ ही सोनी राजदान के महेश की पहली शादी को लेकर सोच के बारे में काफी कुछ शेयर किया।
विज्ञापन
पूजा भट्ट, महेश भट्ट, सोनी राजदान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान के रिश्ते से जुड़ी एक याद साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उनके पिता ने उन्हें सोनी से प्यार होने के बारे में अवगत कराया था। जबकि तब दुनिया में किसी को इस बारे में कुछ नहीं पता था।
सोनी ने बताई पूजा को दिल की बात
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक यूट्यूब चैनल पर अपने पिता के रिश्तों पर बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कुन्नूर में उनकी और सोनी की मुलाकात हुई थी। उस किस्से को याद करते हुए पूजा ने कहा, 'सोनी बोलीं कि पूजा, मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैंने उन्हें पूरे दिल से कहा कि सोनी, आप एक मजबूत रिश्ते को तोड़ नहीं सकती थीं। एक मजबूत रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती, जब तक कि उसमें कोई दरार न हो या कोई कमी न हो, ताकि कोई और आकर उस कमी को पूरा कर सके।' पूजा ने आगे यह भी बताया कि उनकी मां किरण भट्ट और पिता महेश भट्ट ने एक दूसरे के साथ हमेशा मर्यादा और शालीनता बनाए रखी।

पूजा भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले से थी सोनी और महेश के रिश्ते की खबर
महेश भट्ट और सोनी राजदान के रिश्ते के बाके में बात करते हुए पूजा ने कहा, 'दरअसल, मुझे सोनी के बारे में मेरी मां से पहले ही पता चल गया था। उसने मुझे जगाया और कहा, ‘मुझे तुम्हें बताना है कि मैं एक महिला से मिला हूं और मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम हो गया है, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।' आगे पूजा ने कहा कि वह अपने पिता से इस बात को सुनना पसंद करती न कि किसी फिल्मी पत्रिका के जरिए। महेश ने वैसा ही किया उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी पूजा भट्ट को इस बारे में बताया।

महेश भट्ट परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
दो शादियों चार बच्चे
फिल्ममेकर महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से की थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी पूजा और बेटा राहुल। बाद में फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के दौरान वह सोनी राजदान से मिले। बाद में कपल 20 अप्रैल 1986 शादी के बंधन नें बंध गया। इस शादी से भी महेश के दो बच्चे हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।