{"_id":"5d49978c8ebc3e6d0e20759f","slug":"private-aircraft-carrying-members-of-us-singer-pink-tour-crew-crash-landed-at-a-danish-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सिंगर पिंक के निजी विमान की हुई क्रैश लैंडिंग, जहाज में कुल दस लोग थे सवार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिकी सिंगर पिंक के निजी विमान की हुई क्रैश लैंडिंग, जहाज में कुल दस लोग थे सवार
Tue, 06 Aug 2019 09:34 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
सिंगर पिंक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह अमेरिकी सिंगर पिंक के निजी विमान की क्रैश लेंडिंग हुई। क्रैश लैंडिंग के वक्त जहाज में पिंक का पूरा टूर क्रू मौजूद था। जहाज की क्रैश लैंडिंग के साथ ही उसमें आग लग गई। हालांकि सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
कंसर्ट के प्रमोटर लाइव नेशन नॉर्वे की ओर से रून लेम ने घटना के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- 'मुझे बताया गया कि यह पिंक की टीम के सदस्य थे, जो विमान में सवार था। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।' गौरतलब है कि हादसे के वक्त विमान में सिंगर मौजूद नहीं थी। बता दें कि सिंगर का बुधवार को डेनिश में ही एक कंसर्ट है।
विज्ञापन
वही पुलिस का इस मामले में बताया कि घटना आरहस एयरपोर्ट पर हुई। विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें से चार अमरिकी, दो ऑस्ट्रेलियन और एक ब्रिटिश नागरिक है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान नॉर्वे ओस्लो से आया था। जहां पर सोमवार को पिंक ने कंसर्ट किया था। बता दें कि पिंक की हिट लिस्ट में पॉप सॉन्ग्स 'वट अबाउट अस', 'जस्ट गिव मी ए रीजन' और 'जस्ट लाइक ए पिल' शामिल है।