फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Act With Hollywood Actor Orlando Bloom In survival thriller Movie Reset

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर के साथ नजर आएंगी देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा ने खबर पर लगाई मुहर; कब शुरू होगी शूटिंग?

Thu, 07 May 2026 11:45 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 07 May 2026 11:45 AM IST
सार

Priyanka Chopra Upcoming Movie: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जाकर खूब रंग जमाया है। जल्द ही वह एक नई हॉलीवुड फिल्म ‘रीसेट’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक दिग्गज हॉलीवुड एक्टर अभिनय करेंगे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Act With Hollywood Actor Orlando Bloom In survival thriller Movie Reset
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी एक सीरीज ‘सिटाडेल 2’ रिलीज हुई। डायरेक्टर राजामौली की मेगा बजट दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वाराणसी’ भी वह कर रही हैं। अब उनके हाथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट और लगा है। इस फिल्म का नाम ‘रीसेट’ है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होने वाली है। 

विज्ञापन

इस एक्टर के साथ करेंगी अगली फिल्म 
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को मैट स्मूकलर द्वारा निर्देशित आगामी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘रीसेट’ मिली है। इस फिल्म में उनके साथ ऑरलैंडो ब्लूम को कास्ट किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इस पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने रिएक्ट किया। प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने भी इस न्यूज पर जमकर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra Act With Hollywood Actor Orlando Bloom In survival thriller Movie Reset
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

ये खबर भी पढ़ें: Citadel 2 Review: तीन साल बाद लौटी सीरीज में छाईं प्रियंका चोपड़ा, ग्लैमर और स्टाइल के बीच कहां रह गई कमी? 

जल्द फिल्म की शूटिंग होगी शुरू
फिल्म ‘रीसेट’ की शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। बता दें कि हॉलीवुड में देसी गर्ल एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन की फील्ड में भी उतर चुकी हैं। 

कब होगी प्रियंका की फिल्म 'वाराणसी' रिलीज?
प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग करने के लिए इन दिनों भारत आती रहती हैं। इस फिल्म में उनके हीरो महेश बाबू हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed