सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra And Nick Jonas Dazzled At The Pre Oscar Party Pictures Went Viral On Social Media

प्री-ऑस्कर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार-चांद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Pre Oscar Party: ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होना है। इससे पहले हुई खास प्री-ऑस्कर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने चार-चांद लगा दिए। 

Priyanka Chopra And Nick Jonas Dazzled At The Pre Oscar Party Pictures Went Viral On Social Media
प्री ऑस्कर पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

98वां अकादमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के लॉस एंजेलिस स्थित मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह पर टिकी हुई हैं। लेकिन इससे पहले प्री-ऑस्कर पार्टी की तस्वीरें सबका ध्यान खींच रही हैं। 

Trending Videos

बड़े सितारे हुए पार्टी में शामिल
बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका और उनके पति निक जोनस हाल ही में हॉलीवुड में हुई एक खास प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी ऑस्कर अवॉर्ड्स से कुछ दिन पहले आयोजित की गई थी, जहां कई बड़े हॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

ये सेलेब्स आए नजर 
इस खास इवेंट में प्रियंका और निक के अलावा 'हैरी पॉटर' फेम एमा वॉटसन, मैकाले कल्किन, मैकाले कल्किन के साथ कई हॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें प्रियंका दूसरे सितारों के साथ बातचीत करती और फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं।
 

स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं प्रियंका 
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक जोनस ग्रे जैकेट, सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई और बाकी मेहमानों के साथ समय बिताया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी प्रियंका 
पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रियंका और एमा वॉटसन को एक साथ बातचीत करते भी देखा गया। यह स्टार-स्टडेड इवेंट ऑस्कर से पहले फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को एक ही जगह लेकर आया।

बता दें कि इस साल प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में भी नजर आने वाली हैं, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
 

भारत में ऑस्कर की टाइमिंग
भारत में टाइम डिफरेंस की वजह से दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed