फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Brings High Drama In Sheer Black At Citadel 2 Screening in Los Angeles See viral PICS

Priyanka Chopra: लॉस एंजिल्स में हुई 'सिटाडेल 2' की स्क्रीनिंग, ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका

Sun, 03 May 2026 02:41 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 02:41 PM IST
सार

Citadel 2 Screening: हाल ही में लॉस एंजिल्स में 'सिटाडेल 2' की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ड्रेस में अपने लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Brings High Drama In Sheer Black At Citadel 2 Screening in Los Angeles See viral PICS
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉस एंजिल्स में 'सिटाडेल 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में प्रियंका चोपड़ा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने ब्लैक रंग की खूबसूरत कढ़ाई वाली ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी। प्रियंका हमेशा की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर बोल्ड और एलिगेंट नजर आईं।

विज्ञापन

कहां हुई 'सिटाडेल 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग
'सिटाडेल 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के एजीबीओ स्टूडियो में हुई। प्रियंका के साथ फिल्म के सह-कलाकार स्टैनली टुची और एशले कमिंग्स भी मौजूद थे। स्क्रीनिंग के बाद एक सवाल-जवाब भी रखा गया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका की ड्रेस की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका का लुक
'सिटाडेल 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी। इसमें फुल स्लीव्स और हाई नेकलाइन थी। ऊपरी हिस्सा बॉडी-फिट ड्रेस के साथ रहा, जबकि ड्रेस का नीचे हिस्सा ट्रांस्पेरेंट और चमकदार लेस वाली स्कर्ट जैसा है। स्कर्ट मरमेड स्टाइल में थी, जिसमें बारीक कढ़ाई और छोटे-छोटे सेक्विन लगे थे। स्कर्ट का पीछे वाला हिस्सा लंबी ट्रेन के रूप में फर्श तक फैला हुआ था। 

विज्ञापन

एक्सेसरीज और मेकअप
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ सिंपल लेकिन स्टाइलिश ब्लैक पंप्स पहने। ज्वेलरी में बुल्गारी सर्पेंटी ब्रेसलेट, स्टेटमेंट रिंग्स, लेदर बेल्ट और डायमंड इयररिंग्स थीं। मेकअप बहुत नेचुरल था। हल्के कैरेमल रंग के लिप्स, घनी भौहें और मस्कारा वाली आंखें। बालों को एक तरफ से मांग निकालकर ढीला जूड़ा बनाया था।

प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
'सिटाडेल 2', 6 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'सिटाडेल 2' के अलावा प्रियंका निर्देशक एस एस राजामौली की 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को थिएटर में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed