सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra celebrates Nick Jonas on Father Day calls him Best Dad

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कहा 'बेस्ट डैड', शेयर की मालती के साथ प्यारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 22 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Post: प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी के साथ निक जोनस की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसकी के साथ प्रियंका ने निक को 'बेस्ट डैड' का खिताब भी दिया है।

Priyanka Chopra celebrates Nick Jonas on Father Day calls him Best Dad
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे के मौके पर अपने पति निक जोनस के लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा मैसेज शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने निक और अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

निक और मालती
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक और उनकी बेटी मालती मैरी एक गोल्फ कोर्स में टहलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मालती ने गुलाबी रंग की हुडी और लाल शॉर्ट्स पहने हुए हैं। यह फोटो दिखाती है कि दोनों साथ में कितना अच्छा समय बिता रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट डैड के साथ सबसे अच्छा दिन। हैप्पी फादर्स डे निक।'


प्रियंका और निक साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका की मशहूर वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन 6 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आना शुरू हो चुका है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आई थीं। प्रियंका जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: वर्धन पुरी ने अपने 'दादू' अमरीश पुरी को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि; शेयर की यादगार तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed