सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Made A Big Statement About Leaving Bollywood And Going To Hollywood Said I Was Pushed

बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे पुश किया गया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ने के लिए ‘पुश’ किया गया। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

Priyanka Chopra Made A Big Statement About Leaving Bollywood And Going To Hollywood Said I Was Pushed
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काम किया है और अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। अपने करियर के पीक समय में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था और हॉलीवुड का रुख किया था। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें हिंदी सिनेमा से बाहर मौके तलाशने के लिए ‘पुश’ किया।’

Trending Videos

मैं कभी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थी
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफर पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी दिल की बात शेयर की। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। लेकिन जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी, तो कई वजहों से खुद को थोड़ा सीमित महसूस करती थी। मैं अपने काम का दायरा बढ़ाना चाहती थी। एक कलाकार के तौर पर मैं कुछ नया और रोमांचक करना चाहती थी। इसी सोच ने मुझे दूसरे मौके तलाशने के लिए प्रेरित किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘इसी तलाश ने मुझे अमेरिका पहुंचाया। अब करीब 12 साल बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उस मुकाम पर हूं, जहां मैं अपने मनपसंद और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स चुन सकती हूं। लेकिन यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मुझे दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद है
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे मेरी इंडियन फिल्मों से प्यार है। मैं बहुत खुश हूं कि वापस भारत में आकर वाराणसी फिल्म के लिए काम कर रही हूं। मैं कभी भी इन दोनों में से किसी एक को चुनना नहीं चाहूंगी। मैंने कभी ऐसा किया भी नहीं। मुझे लगता है कि मैं दोनों इंडस्ट्री के बीच संतुलन बनाकर चलती हूं और मुझे दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद है। दोनों जगह काम करने का तरीका कई मायनों में अलग है, ठीक वैसे ही जैसे उनकी संस्कृतियां अलग होती हैं। लेकिन अब मेरा दिमाग दोनों तरीकों से सोचने का आदी हो चुका है। यह अपने आप में एक अनोखा, शानदार और मजेदार अनुभव है।’

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्में
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। उनके साथ लीड रोल में कार्ल अर्बन रहेंगे। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

साथ ही, प्रियंका चोपड़ा राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' की भी हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी नजर आएंगो। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। यह मच अवेटेड फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed