फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra to be honoured at Gold Gala 2026 alongside EJAE Charles Melton Simu Liu

25 साल के सफर के लिए प्रियंका चोपड़ा को Gold Gala 2026 में किया जाएगा सम्मानित, क्या होगी इवेंट की थीम?

Fri, 24 Apr 2026 08:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 24 Apr 2026 08:38 PM IST
सार

Priyanka Chopra At Gold Gala 2026: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को इस साल के 'Global Vanguard Honor' सम्मान के लिए चुना गया है। जानें Gold Gala 2026 इवेंट में कौन-कौन हस्तियां शामिल होंगी?
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra to be honoured at Gold Gala 2026 alongside EJAE Charles Melton Simu Liu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लॉस एंजिल्स में होने वाले 'Gold Gala 2026' में उन्हें एक खास सम्मान से नवाजा जाएगा। जानिए क्या होगी इवेंट की थीम?

विज्ञापन

प्रियंका को मिलेगा सम्मान?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को इस साल के 'Global Vanguard Honor' के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें मनोरंजन की दुनिया में पिछले 25 साल के अपने शानदार योगदान एशियाई और पश्चिमी सिनेमा के बीच एक पुल बनाने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन होगा शामिल?

  • इस कार्यक्रम में प्रियंका के साथ दुनिया की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी
  • Charles Melton और Simu Liu (मशहूर अभिनेता)
  • EJAE (दक्षिण कोरियाई गायक)
  • Jet Li और Eileen Gu जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल होंगे
  • इस इवेंट में संस्कृति, मनोरंजन और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाले 650 से अधिक हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

कब और कहां होगा इवेंट
Gold Gala 2026 9 मई, 2026 को 'द म्यूजिक सेंटर', लॉस एंजिल्स में होगा। इस साल इसकी थीम 'A New Gold World' यानी एक नई सुनहरी दुनिया रखी गई है, जो एकता और प्रगति का संदेश देती है।

प्रियंका चोपड़ा करती हैं लोगों की मदद
प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी कंपनी 'Purple Pebble Pictures' के जरिए नए और उभरते कलाकारों की मदद भी कर रही हैं। उनके इसी प्रभाव के कारण उन्हें पहले भी 'TIME 100' और 'फोर्ब्स' जैसी बड़ी सूचियों में जगह मिल चुकी है। प्रियंका निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'ये तो सलमान जैसा दिखता है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख चौंके नेटिजन्स; वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed