सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Official Title Of The Third Installment Of Jumanji Starring Dwayne Johnson Will Be Jumanji Open World

सामने आया ‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट का टाइटल, इस दिन रिलीज होगी ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट स्टारर फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Jumanji 3: हॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन-एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट का ऑफिशियल टाइटल सामने आ गया है। जानिए क्या होगा फिल्म का नाम और कौन से एक्टर्स आएंगे फिल्म में नजर।

The Official Title Of The Third Installment Of Jumanji Starring Dwayne Johnson Will Be Jumanji Open World
जुमांजी: ओपन वर्ल्ड फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट की घोषणा लॉस एंजेलिस में नहीं, बल्कि लास वेगास में हुए सोनी के सिनेामकॉन इवेंट के दौरान की गई, जहां फिल्म की पहली झलक और ट्रेलर भी दिखाया गया। इस खास मौके पर केविन हार्ट, ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक खुद मौजूद थे। जानिए क्या होगा ‘जुमांजी’ के तीसरे पार्ट का ऑफिशियल टाइटल। क्या होगा मूवी का नाम?

Trending Videos

केविन हार्ट, ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक स्टारर इस फिल्म का नाम ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ होगा। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कैरन गिलन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन जेक कसडन ने किया है, जबकि इसे मैट टोलमैक, ड्वेन जॉनसन, डेनी गार्सिया, हीराम गार्सिया और जेक कसडन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने लिखी है, जो पहले भी इस सीरीज के पार्ट्स लिख चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dwayne Johnson (@therock)

‘जुमांजी’ फ्रेंचाइजी के बारे में 
बात करें ‘जुमांजी’ फ्रेंचाइजी की, तो इसका पहला नया वर्जन ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ साल 2017 में आया था, जिसमें चार बच्चे एक वीडियो गेम के अंदर फंस जाते हैं। इसके बाद 2019 में ‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’ रिलीज हुई, जिसमें वही ग्रुप दोबारा गेम में जाता है, लेकिन इस बार उनके किरदार बदल जाते हैं।

असल में ‘जुमांजी’ की कहानी 1981 में आई एक बच्चों की किताब पर आधारित है, जिसे क्रिस वैन ऑल्सबर्ग ने लिखा था। इससे पहले 1995 में रॉबिन विलियम्स की फिल्म ‘जुमांजी’ आई थी, जिसने इस पूरी फ्रेंचाइजी की नींव रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed