ब्रिटिश राजघराने के वारिस प्रिंस हैरी का
हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ चक्कर चल रहा है। दोनों करीब एक साल से रिलेशन में हैं, पर अबतक ये बार ज्यादा लोगों को पता नहीं थी। अब खुद उसी हॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार किया है। इस एक्ट्रेस का नाम मेगन मार्कल है।
यूएस एक्ट्रेस मेगन ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो और प्रिंस हैरी साथ में बेहद खुश हैं। दोनों प्यार में हैं और ये साथ बेहद खास है। ये पहली बार है, जब दोनों में से किसी एक ने इस विषय पर खुलकर मीडिया से बात की है।
प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजशाही में पांचवें नंबर के दावेदार हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल पिछले साल जुलाई से साथ हैं। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। मेगन ने कहा, 'हम एक कपल हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'हम प्यार में हैं। मैं यकीनी तौर पर कह सकती हूं कि वो समय जरूर आएगा, जब हम सबके सामने होंगे। और अपनी कहानी बताएंगे। ये समय हमारा है और उम्मीद करती हूं कि लोग इस बात को समझेंगे।'
गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजशाही के मौजूदा सबसे नजदीकी दावेदार प्रिंस चार्ल्स और मरहूम प्रिंसेज डायना के सबसे छोटे बेटे हैं। वो ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स के फाइटर पायलट भी हैं और दो बार अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।