सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   varanasi actress Priyanka Chopra on Raising Malti Across Cultures With husband Nick jonas

बेटी मालती के पालन-पोषण को लेकर प्रियंका चोपड़ा की राय, बोलीं- 'मैं अपनी परंपराओं को लेकर कोशिश...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 30 Apr 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने निक जोनस के साथ अपनी बेटी मालती की परवरिश करने और भारतीय परंपराओं और अमेरिकी जीवन शैली के बीच संतुलन बनाने के बारे में खुलकर बात की।

varanasi actress Priyanka Chopra on Raising Malti Across Cultures With husband Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा जोनस एक ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की है। इस जोड़े की एक बेटी है, जिसका नाम मालती है। हाल ही में प्रियंका ने बहुसांस्कृतिक परिवार में बेटी के पालन-पोषण को लेकर अपनी राय पेश की है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक की जड़ों से जुड़े रहने को लेकर अहम बात कही है।

Trending Videos

बेटी की परवरिश को लेकर प्रियंका की राय
वोग अरबिया से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वह अपनी बेटी मालती को एक बहुसांस्कृतिक परिवार में पाल रही हैं। घर में भारतीय परंपराएं और अमेरिकी संस्कृति दोनों साथ-साथ चलती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी भारतीय विरासत को बनाए रखते हुए बेटी को दोनों संस्कृतियों से जोड़कर बड़ा करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पूरी तरह भारतीय हूं'
प्रियंका ने कहा, 'मैं एक अभिनेत्री हूं। मैं अपनी पूरी कोशिश करती हूं कि अपने मंच का इस्तेमाल भारत की संस्कृति को सही तरीके से दिखाने के लिए करूं। मुझे भारत से बहुत प्यार है और खान-पान समेत कई चीजों में मैं पूरी तरह भारतीय हूं। लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि निक के साथ हमारा परिवार अमेरिकी भी है। हम अमेरिका में रहते हैं।'

हमेशा साथ निभाते हैं निक जोनस
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाज शामिल थे। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में अपनी बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका ने आगे बताया कि निक जोनस भारत को बहुत प्यार और सम्मान करते हैं। निक हमेशा प्रियंका की पूजा-पाठ और धार्मिक रस्मों में भी शामिल होते हैं। इस जोड़े का मानना है कि होली हो या थैंक्सगिविंग, हर त्योहार को पूरी निष्ठा से मनाना चाहिए।

'वाराणसी' और 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका जल्द ही अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। साथ ही प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed