सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   world famous K Pop Group BTS announces BTS 20 era at comeback concert

के-पॉप ग्रुप बीटीएस ने किया 'बीटीएस 2.0' का एलान, इस तारीख से वर्ल्ड टूर पर निकलने के लिए है तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 22 Mar 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

K-Pop Group BTS: मशहूर के-पॉप ग्रुप बीटीएस ने 'बीटीएस 2.0' का एलान किया है। इससे फैंस काफी उत्साहित हैं। यह ग्रुप जल्द ही वर्ल्ड टूर पर निकलेगा। आइए जानते हैं यह कितने देशों का टूर करेगा।

world famous K Pop Group BTS announces BTS 20 era at comeback concert
बीटीएस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया भर में मशहूर के-पॉप ग्रुप बीटीएस ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के कॉन्सर्ट स्पेशल 'बीटीएस द कमबैक लाइव एरिरंग' के दौरान अपने एक नए दौर की शुरुआत का ऐलान किया है। इसका नाम 'बीटीएस 2.0' है। 
Trending Videos


2022 के बाद हुआ कार्यक्रम
2022 के बाद पहली बार शुक्रवार को सियोल के ग्वांगह्वामुन स्क्वायर में बीटीएस के कार्यक्रम को लाइव-स्ट्रीम किया गया। 2022 में सदस्यों ने अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी करने के लिए इसे रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो के दौरान किया एलान
शो के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए, सदस्य जे-होप ने कोरियाई भाषा में आभार व्यक्त किया और 'बीटीएस 2.0' की घोषणा की। उन्होंने कहा 'बीटीएस 2.0 की तो अभी बस शुरुआत हुई है!' ग्रुप के एक और सदस्य जिन ने कहा, 'इंतजार करने के लिए शुक्रिया।' इस तरह उन्होंने उस ग्लोबल फैनबेस का आभार जताया जिसने ग्रुप के ब्रेक के दौरान भी उनका साथ दिया। लीडर आरएम ने कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए, हम साथ मिलकर आगे बढ़ते रहने का वादा करते हैं।'

world famous K Pop Group BTS announces BTS 20 era at comeback concert
बीटीएस - फोटो : एक्स
बीटीएस ने दिया वापसी का संकेत
इस कॉन्सर्ट में 'एरिरांग' के आठ गानों का लाइव डेब्यू हुआ, साथ ही बीटीएस के कुछ सबसे बड़े हिट गाने जैसे 'बटर', 'डायनामाइट' और 'माइक ड्रॉप ' भी पेश किए गए। इस परफॉर्मेंस ने ग्रुप की मौजूदगी को दोबारा स्थापित किया। इससे उन्होंने बड़े स्तर पर अपनी वापसी का संकेत दिया।

क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? इस वजह से लगाए जा रहे कयास

नेटफ्लिक्स ने किया डॉक्यूमेंट्री का एलान
इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स ने 'बीटीएस: द रिटर्न' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री का भी एलाना किया है। इसका प्रीमियर 27 मार्च को होगा। यह प्रोजेक्ट 'एरिरंग' के बनने की पर्दे के पीछे की झलक पेश करेगा। इससे फैंस ग्रुप की रचनात्मक प्रक्रिया को समझ सकेंगे। 

23 देशों का टूर करेगा बीटीएस
आगे की बात करें तो, बीटीएस 'एरिरंग वर्ल्ड टूर' पर निकलने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 9 अप्रैल को दक्षिण कोरिया के गोयांग से होगी। यह टूर अगले एक साल में 23 देशों के 34 शहरों का दौरा करेगा। इस टूर से इस ग्रुप की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed