सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disney Announces Release Dates For Incredibles 3 And Lilo And Stitch 2 See Details

डिज्नी ने अपनी समर 2028 लाइन-अप का किया ऐलान, ‘इन्क्रेडिबल्स 3’ और ‘लिलो एंड स्टिच 2’ इस दिन होंगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

डिज्नी ने अपनी समर 2028 लाइन-अप का ऐलान कर दिया है, जिसमें फैंस की पसंदीदा दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Disney Announces Release Dates For Incredibles 3 And Lilo And Stitch 2 See Details
'द इनक्रेडिबल्स' और 'लिलो एंड स्टिच' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

डिज्नी ने हाल ही में अपनी समर 2028 लाइन-अप का ऐलान कर दिया है। इसमें  ‘इनक्रेडिबल्स 3’ और  ‘लिलो एंड स्टिच 2’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है, जिसमें इन दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस अपडेट के बाद अब फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। 

Trending Videos

इस दिन रिलीज होगी ‘इनक्रेडिबल्स 3’
डिज्नी के मुताबिक, एनिमेशन फिल्म ‘इनक्रेडिबल्स 3’ 16 जून 2028 को थिएटर्स में रिलीज होगी। ‘इनक्रेडिबल्स 3’ काफी लंबे इंतजार के बाद आ रही है, क्योंकि इसका पिछला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। इस बार फिल्म को पीटर सोहन डायरेक्ट करेंगे, जबकि ब्रैड बर्ड इसमें राइटर के तौर पर जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pixar (@pixar)


इस दिन रिलीज होगी ‘लिलो एंड स्टिच 2’
वहीं दूसरी तरफ, ‘लिलो एंड स्टिच 2’ 26 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘लिलो एंड स्टिच 2’ की बात करें, तो इसकी कहानी क्रिस सैंडर्स लिख रहे हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के ओरिजिनल क्रिएटर भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Walt Disney Studios (@disneystudios)


मेकर्स ने इन फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फिल्में कुछ हफ्तों के अंतर में रिलीज होंगी, जिससे समर 2028 में डिज्नी का बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, डिज्नी की ये अनाउंसमेंट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है और 2028 का समर सीजन एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed