सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Zendaya tells how to keep things personal amid speculation marriage with Tom Holland

'चीजों को अपने तक ही सीमित रखना सीखना होगा', टॉम हॉलैंड से शादी की अटकलों के बीच बोलीं जेंडाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 18 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Zendaya On Marriage: हाल ही में जेंडाया ने एक ऐसी अंगूठी फ्लॉन्ट की जिसे देखकर फैंस ने कयास लगाया कि उनकी शादी हो गई है। इस बीच उन्होंने यह बताया है कि वह चीजों को क्यों छिपा कर रखती हैं?

Zendaya tells how to keep things personal amid speculation marriage with Tom Holland
जेंडाया - फोटो : इंस्टाग्राम@zendaya
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेंडाया की नई अंगूठी को देखकर कई लोगों को लगने लगा है कि उन्होंने टॉम हॉलैंड से शादी कर ली है। हालांकि जेंडाया ने इस पर कुछ नहीं कहा है। इस बीच उन्होंने बताया कि वह अपनी निजी जिंदगी को क्यों इतना छिपा कर रखती हैं?
Trending Videos

क्यों चीजों को छिपाकर रखती हैं जेंडाया?
एपी से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा 'मुझे लगता है कि खुद को छिपाने और अपनी जिंदगी जीने, उसका मजा लेने और अपने लिए खास चीजों को बचाने के बीच एक संतुलन होता है। मुझे लगता है कि हर किसी को किसी न किसी तरह से ऐसा करना ही पड़ता है।' 
उन्होंने आगे कहा 'आपका काम चाहे जो भी हो, आप जिस भी फील्ड में हों। या अगर आप सोशल मीडिया से डील कर रहे हैं, हम सभी को कुछ हद तक यह सीखना होगा कि चीजों को अपने तक ही रखें।'
अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'द ड्रामा' के प्रीमियर पर ये बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Zendaya tells how to keep things personal amid speculation marriage with Tom Holland
जेंडाया - फोटो : एक्स@extratv
प्रतिनिधियों ने शादी खबरों की पुष्टि करने से किया इंकार
मंगलवार को प्रीमियर में वह एक ऐसी अंगूठी पहनकर पहुंचीं जो देखने में शादी की अंगूठी जैसी लग रही थी। इसके बगल वाली उंगली में एक बड़ी अंगूठी थी जिसे देखकर फैंस ने अटकलें लगाई कि पिछले साल जनवरी में उनकी टॉम हॉलैंड के साथ सगाई हो चुकी है।
जेंडाया के प्रतिनिधियों ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि उन्होंने शादी की है। इससे पहले उनके स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने पत्रकारों को यह संकेत दिया था कि उनकी शादी पहले ही हो चुकी है।

पेरिस फैशन वीक में जेंडाया ने फ्लॉन्ट की सोने की अंगूठी, टॉम हॉलैंड को लेकर फैंस लगा रहे ये अटकलें

जेंडाया का वर्कफ्रंट
जल्द ही जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन के साथ फिल्म 'द ड्रामा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों एक ऐसे मंगेतर जोड़े की भूमिका निभा रहे हैं, जिनके शादी वाले हफ्ते के दौरान उनके रिश्ते की राह बदल जाती है। यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक क्रिस्टोफर बोर्गली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed